MBBS टेस्ट पास कराने के नाम पर 10 लाख हड़पे:  दिल्ली के टीचर-उसके साथी ने भेजी फर्जी साइट; 25 लाख की थी डिमांड – Palwal News
टिपण्णी

MBBS टेस्ट पास कराने के नाम पर 10 लाख हड़पे: दिल्ली के टीचर-उसके साथी ने भेजी फर्जी साइट; 25 लाख की थी डिमांड – Palwal News

Spread the love




पलवल जिले में विदेश से एमबीबीएस कर चुके एक डॉक्टर से टेस्ट पास कराने और अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी की गई है। दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के टीचर और उसके साथी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। होडल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी होडल की आदर्श कॉलोनी के मयंक बेनीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। वर्ष 2023 में भारत लौटने के बाद, वे एफएमजीई टेस्ट की तैयारी के लिए गौतम नगर, नई दिल्ली स्थित एक कोचिंग सेंटर गए। यहीं उनकी मुलाकात टीचर अखिलेश कुमार से हुई, जिनसे उनकी अच्छी जान-पहचान हो गई। 25 लाख की रखी थी डिमांड टीचर अखिलेश ने मयंक को बताया कि उनके पास एक व्यक्ति है, जो टेस्ट पास करवा सकता है और किसी अच्छे अस्पताल में नौकरी भी लगवा सकता है। अखिलेश ने मयंक को अपने दोस्त सुरेश से मिलवाया। सुरेश ने खुद को बेंगलुरु स्थित ‘फ्यूचर कनेक्ट करियर ऑफिस’ से संबंधित बताया और दोनों काम एक साथ करवाने का आश्वासन दिया। इसके लिए 25 लाख रुपए की मांग की गई, जिसमें से 10 लाख रुपए अग्रिम भुगतान के रूप में मांगे गए और शेष 15 लाख रुपए काम होने के बाद देने थे। 2025 के टेस्ट में फेल हुआ युवक मयंक ने जून 2025 में टेस्ट दिया, जिसमें वह फेल हो गए। इसके बाद अखिलेश ने उन्हें फोन कर चिंता न करने को कहा और पैसों का इंतजाम करने के लिए होडल आकर मिलने को कहा। पीड़ित ने फोन-पे और आरटीजीएस के माध्यम से आरोपियों को 10 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने मयंक को पास होने का एक प्रमाण पत्र भेजा। जब मयंक ने इस प्रमाण पत्र और संबंधित वेबसाइट की जांच की, तो दोनों फर्जी पाए गए। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस डॉक्टर मयंक बेनीवाल की शिकायत पर होडल थाना पुलिस ने अखिलेश कुमार और सुरेश के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी प्रमाण पत्र देने और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। बात करने पर साइट और प्रमाण पत्र किया डिलीट पीड़ित ने जब उनसे बात की, तो उन्होंने साइट व प्रमाण पत्र को डिलिट कर दिया और कुछ दिन रुकने के लिए कहा। कुछ समय बाद जब उसका काम नहीं हुआ, तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। जिस पर आरोपियों ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी और फोन उठाने बंद कर दिए। जिसकी शिकायत पीडित ने होडल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *