
मेट्रो स्टेशनों का दौरा करते कमिश्नर और डीएम।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनसीआरटीसी की तैयारियों को देखकर माना जा रहा है कि नमो भारत रैपिड ट्रेन को लेकर इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली हैं। मसलन, नमो भारत के फेरे और गति बढ़ाकर ट्रायल रन तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का संचालन शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ रहेंगे। लोगों को नमो भारत समर्पित करने के साथ ही जनसभा की भी उम्मीद है। शुक्रवार को कमिश्नर, डीएम समेत पूरे सरकारी अमले और एनसीआरटीसी की टीम ने शताब्दीनगर, फुटबाल चौक स्थित मेरठ सेंट्रल, भैंसाली स्टेशन व बेगमपुल स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।








