माफिया अतीक अहमद की माैत के बाद भी सोशल मीडिया पर उसका साम्राज्य कायम है। अतीक अहमद ही नहीं जेल में बंद उसके बेटे उमर और अली के नाम से दर्जनों सोशल मीडिया अकाउंट संचालित हो रहे हैं। खास बात यह है कि इन पर लगातार फोटो और वीडियो भी पोस्ट किए जा रहे हैं पर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।
Trending Videos
उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य शूटर और अतीक अहमद के बेटे असद को भले ही पुलिस ने करीब दो साल पहले मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, लेकिन शनिवार को सोशल मीडिया पर उसका वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें वह गाड़ी चलाते नजर आ रहा है। अतीक अहमद एमपी के नाम से चल रहे सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया है। वहीं एक दिन पहले अतीक के भाई अशरफ के साले और गैंगस्टर सद्दाम की वीडियो रील इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई थी, जिसमें यूपी में घर बैठे मर्डर करा देंगे गाना बज रहा था।
इससे पहले अतीक अहमद नाम से बनाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसके बेटे अली के कोर्ट में पेशी के दौरान आने का एक वीडियो सात मार्च को पोस्ट किया गया था। अतीक अहमद के ऑफिशियल नाम से बने एक और अकाउंट पर 24 फरवरी को अतीक व मुख्तार अंसारी का फोटो पोस्ट कर उन्हें किंग ऑफ पूर्वांचल बताया गया है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों अतीक, अली और उमर के नाम पर सबसे ज्यादा सक्रिय अकाउंट इंस्टाग्राम पर हैं। ऐसे करीब 1.5 दर्जन अकाउंट सामने आए हैं। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर पर अतीक व उसके परिवार से जुड़े पुराने वीडियो लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिनमें माफिया व उसके बेटों की कोर्ट में पेशी के दौरान के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।
Spread the love इस वर्ष ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 15:37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 13:33 बजे तक अर्थात 15 दिन रहेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य पुनीत […]
Spread the love {“_id”:”6a78c0d0e90470557b0df1e9″,”slug”:”farrukhabad-three-kanwariyas-crushed-to-death-by-a-truck-two-injured-2026-08-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} युवक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस – फोटो : अमर उजाला विस्तार इटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर […]