माफिया अतीक अहमद की माैत के बाद भी सोशल मीडिया पर उसका साम्राज्य कायम है। अतीक अहमद ही नहीं जेल में बंद उसके बेटे उमर और अली के नाम से दर्जनों सोशल मीडिया अकाउंट संचालित हो रहे हैं। खास बात यह है कि इन पर लगातार फोटो और वीडियो भी पोस्ट किए जा रहे हैं पर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।
Trending Videos
उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य शूटर और अतीक अहमद के बेटे असद को भले ही पुलिस ने करीब दो साल पहले मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, लेकिन शनिवार को सोशल मीडिया पर उसका वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें वह गाड़ी चलाते नजर आ रहा है। अतीक अहमद एमपी के नाम से चल रहे सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया है। वहीं एक दिन पहले अतीक के भाई अशरफ के साले और गैंगस्टर सद्दाम की वीडियो रील इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई थी, जिसमें यूपी में घर बैठे मर्डर करा देंगे गाना बज रहा था।
इससे पहले अतीक अहमद नाम से बनाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसके बेटे अली के कोर्ट में पेशी के दौरान आने का एक वीडियो सात मार्च को पोस्ट किया गया था। अतीक अहमद के ऑफिशियल नाम से बने एक और अकाउंट पर 24 फरवरी को अतीक व मुख्तार अंसारी का फोटो पोस्ट कर उन्हें किंग ऑफ पूर्वांचल बताया गया है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों अतीक, अली और उमर के नाम पर सबसे ज्यादा सक्रिय अकाउंट इंस्टाग्राम पर हैं। ऐसे करीब 1.5 दर्जन अकाउंट सामने आए हैं। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर पर अतीक व उसके परिवार से जुड़े पुराने वीडियो लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिनमें माफिया व उसके बेटों की कोर्ट में पेशी के दौरान के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।
Spread the love पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर जनसभा को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कानपुर में पीएम की पहली सभा है। पूरे सभा स्थल की सुरक्षा में 1800 पुलिस कर्मी और 16 कंपनी पीएसी लगाई गई हैं। सीएसए मैदान के आसपास हथियारों के साथ क्यूआरटी तैनात रहेगी। वहीं, सीएसए में एनएसजी कमांडों और […]
Spread the love समीर हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी संदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को थाना बड़ागांव पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर मुनादी कर नोटिस चस्पा किया। पुलिस के अनुसार, उगापुर थाना चौबेपुर निवासी संदीप यादव लंबे समय से […]
Spread the love {“_id”:”67b0376293964798970f8d6c”,”slug”:”fraud-of-rs-210-crore-200-people-going-to-dubai-on-ed-s-radar-cheated-people-of-india-invested-in-dubai-2025-02-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”210 करोड़ की ठगी: दुबई जाने वाले 200 लोग ईडी के रडार पर… लविश ने भारत के लोगों को ठगा और दुबई में किया निवेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} ठगी करने वाले गैंग का सरगना लविश। – फोटो : अमर उजाला विस्तार क्यूएफएक्स और अन्य कंपनियों में निवेश के नाम पर करोड़ों […]