![]()
अब जेन-जी की पहली मुलाकात कॉफी शॉप या रेस्टोरेंट में नहीं, बल्कि जिम, रनिंग ट्रैक और फिटनेस इवेंट्स में भी हो रही है। इसी ट्रेंड को देखते हुए अमेरिका में सर्फ, ए-टीम और लेग डेज जैसे नए डेटिंग एप्स आए हैं, जो समान फिटनेस रूटीन, लाइफस्टाइल और हेल्थ गोल्स वाले लोगों को एक-दूसरे से जोड़ रहे हैं। मैराथन-रेस में हो रही पहली मुलाकात अमेरिका के 31 वर्षीय निकोल हो और 32 वर्षीय डी.सी. बैंक्स की पहली मुलाकात किसी कैफे में नहीं, बल्कि हायरॉक्स फिटनेस रेस में हुई। दोनों ने डेट से पहले वर्कआउट का अभ्यास किया। फिर एक घंटे से ज्यादा समय तक टीम बनाकर एक्सरसाइज कीं। इसी हायरॉक्स रेस से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई। जिम-क्लब से शुरू हो रही दोस्ती जेन-जी पहले की तुलना में फिटनेस पर ज्यादा समय और पैसा खर्च कर रही है। वहीं बार, क्लब और शराब पर खर्च कम हो रहा है। ऐसे में जिम और फिटनेस कम्युनिटी युवाओं के लिए नए सोशल स्पेस बनते जा रहे हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट एलेक्जेंड्रा सोलोमन का कहना है कि रिश्ते लाइफस्टाइल से भी चलते हैं। अगर दोनों लोगों का रूटीन मिलता हो, तो रिश्ता लंबे समय तक टिकने की संभावना बढ़ जाती है। डेटिंग को फिटनेस से जोड़ रहे ये एप्स Surf – यह एप हायरॉक्स रेस का आधिकारिक डेटिंग पार्टनर है। फिटनेस रेस में हिस्सा लेने वाले लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है। यूजर गुलाबी बैंड पहनकर बताते हैं कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं। Leg Day – एक ही जिम में मौजूद लोगों को जोड़ता है। Geofencing तकनीक का इस्तेमाल करता है। यूजर तय कर सकता है कि उससे आमने-सामने, फोन या इंस्टाग्राम पर संपर्क किया जाए Ateam – खुद को वेलनेस डेटिंग एप कहता है। वर्कआउट के बाद ऑफलाइन मिक्सर और डेट नाइट आयोजित करता है।
Source link








