Monalisa POCSO Act on Farman Khan; Director Sanoj Says Truth Won
मनोरंजन

Monalisa POCSO Act on Farman Khan; Director Sanoj Says Truth Won

Spread the love


14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने महाकुंभ की वायरल गर्ल ‘मोनालिसा’ की शादी मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) के फैसले पर खुशी जताई है। आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 मार्च 2026 को हुई शादी के दौरान उनकी उम्र सिर्फ 16 साल, 2 महीने और 12 दिन थी।

इस रिपोर्ट के बाद मोनालिसा के पति फरमान खान के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आयोग के मोनालिसा को नाबालिग घोषित किए जाने के बाद सनोज ने कहा कि सत्य की जीत हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और मोनालिसा के परिवार को बदनाम करने के लिए एक बड़ी साजिश रची गई थी। सनोज के मुताबिक, मोनालिसा का ब्रेनवॉश कर उनसे झूठे आरोप लगवाए गए थे, लेकिन अब सच सबके सामने है।

11 मार्च 2026 को मोनालिसा फरमान की शादी हुई थी।

11 मार्च 2026 को मोनालिसा फरमान की शादी हुई थी।

बोले- मुझे फंसाने के लिए रची गई साजिश

विवाद के दौरान मोनालिसा ने अपने माता-पिता और डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने माता-पिता के चरित्र पर सवाल उठाए थे और सनोज पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। अब सनोज मिश्रा का कहना है कि ये सब फरमान के बहकावे में आकर कहा गया था।

सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान उन पर छेड़छाड़ के जो आरोप लगाए गए थे, वे पूरी तरह झूठे थे। सनोज ने कहा, मोनालिसा एक भोली लड़की है, उसे बहला-फुसलाकर मेरे और उसके माता-पिता के खिलाफ किया गया।

उसके दिमाग में मेरे खिलाफ जहर भरा गया ताकि मुझे जेल भेजा जा सके। इन विवादों की वजह से मैं इतना टूट गया था कि कई बार मन में सुसाइड करने का ख्याल आया, लेकिन भगवान ने मुझे हिम्मत दी।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी को लव जिहाद बताया था।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी को लव जिहाद बताया था।

‘लव जिहाद’ और संगठनों पर उठाए सवाल

सनोज मिश्रा ने इस पूरे मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए कुछ संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आयोग ने भी PFI और CPI-M जैसे संगठनों की इस मामले में भागीदारी पर चिंता जताई है। सनोज का दावा है कि मोनालिसा को बालिग दिखाने के लिए फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेज तैयार किए गए थे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि एक गहरा षड़यंत्र था जिसे ‘प्यार’ का नाम देकर दबाने की कोशिश की गई।

इसके बाद मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर छेड़ छाड़ के आरोप लगाए थे।

इसके बाद मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर छेड़ छाड़ के आरोप लगाए थे।

परिवार का साथ देने की मिली सजा

सनोज ने बताया कि वे शुरू से ही मोनालिसा के माता-पिता के साथ खड़े रहे। जब परिवार ने अपनी बेटी को नाबालिग बताया, तो सनोज ने उनकी आवाज को हर मंच पर उठाया। उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

सनोज ने कहा, मेरा गुनाह क्या था? क्या लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर फिल्म बनाना गुनाह है? मुझे चुप कराने के लिए हर मुमकिन कोशिश की गई, लेकिन मैं पीछे नहीं हटा।

शादी से शुरू हुआ था विवाद

मोनालिसा महाकुंभ के दौरान अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में आई थीं। 11 मार्च 2026 को उन्होंने फरमान खान से शादी कर ली थी, जिसके बाद से ही उनकी उम्र को लेकर विवाद शुरू हो गया था। सनोज मिश्रा और परिवार का दावा था कि वे नाबालिग हैं, जबकि फरमान उन्हें 18 साल का बता रहा था। अब आयोग की जांच में यह साफ हो गया है कि शादी के वक्त मोनालिसा की उम्र महज 16 साल, 2 महीने और 12 दिन थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *