{“_id”:”679f18c410bf1db1c804c8a1″,”slug”:”ramganga-bridge-closed-for-two-months-from-february-3-routes-vehicles-going-to-delhi-bareilly-changed-2025-02-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Moradabad: रामगंगा पुल तीन फरवरी से दो माह के लिए बंद, दिल्ली और बरेली जाने वाले वाहन बदले रूट से चलेंगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रामगंगा पुल पर यातायात – फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर रोड स्थित रामगंगा पुल पर सोमवार से दो माह के लिए वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। जर्जर हो चुके इस पुल की मरम्मत के लिए यातायात बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान पुल से लोग पैदल भी नहीं निकल पाएंगे। रोडवेज बसें और अन्य सभी तरह के वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।
Trending Videos
पुल से प्रतिदिन 44 हजार वाहन गुजरते हैं। मुरादाबाद से काशीपुर, बाजपुर और रामपुर को जोड़ने वाले शहर के गुलाबबाड़ी चुंगी के पास रामगंगा पुल का छह माह पहले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आईआईटी की एक्सपर्ट टीम के साथ निरीक्षण किया था। जिसमें पुल के बेयरिंग में खामियां मिली थीं लेकिन कांवड़ यात्रा होने के कारण पुल बंद नहीं किया गया था।
इसके अलावा हनुमान मूर्ति तिराहा-पंडित नगला बाईपास भी जर्जर था। अफसरों का कहना है कि रविवार तक पंडित नगला बाईपास मार्ग बन जाएगा और पुल से गुजरने वाले वाहनों को पंडित नगला मार्ग से दौड़ाया जाएगा। शनिवार को एसपी ट्रैफिक कार्यालय में हुई बैठक में पुलिस, जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम के अलावा परिवहन निगम के अधिकारियों ने पुल पर यातायात बंद करने का निर्णय लिया।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सोमवार से दो माह के लिए पुल पर वाहनों का आवागमन बंद किया जा रहा है। इस दौरान पैदल भी नहीं जा पाएंगे। सभी वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। काशीपुर, बाजपुर और रामनगर जाने और आने वाली निजी बसों के लिए टीपी नगर में अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। रोडवेज बसों का संचालन भी टीपी नगर से ही किया जाएगा।
Spread the love नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे का कार्य तेज कर दिया है। चार चरणों में कार्य होना है, दो चरणों का कार्य करीब 50 फीसदी पूरा हो गया है। दो साल में कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बनने से 15 जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा। आगरा से बरेली […]
Spread the love A loving couple committed suicide: लखनऊ में एक प्रेमी जोड़े ने शादी न हो पाने की वजह से जहर खाकर जान दे दी। दोनों की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। Source link