Moradabad Crime: रिटायर्ड डिप्टी एसपी के घर चोरी, लाइब्रेरी में आए युवक का अपहरण, महिला को पीट घर से निकाला
होम

Moradabad Crime: रिटायर्ड डिप्टी एसपी के घर चोरी, लाइब्रेरी में आए युवक का अपहरण, महिला को पीट घर से निकाला

Spread the love


रिटायर्ड डिप्टी एसपी परवेज सलीम सिद्दीकी के घर से चोरों ने उनकी बेटी के जेवरात चुरा लिया। इस मामले में पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कांठ रोड प्रकाश एन्क्लेव निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी परवेज सलीम सिद्दीकी अपनी पत्नी के साथ विभागीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए आठ नवंबर को प्रयागराज गए थे।

उनकी बेटी अलीशा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 14 नवंबर को ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होने के दौरान उन्होंने बैग का निरीक्षण किया। इस बीच बटुए में रखे जेवरात गायब थे। रोजाना की तरह घर में काम करने वाली महिला नीरज अपना काम करके चली गई थीं। इसके बाद उनके घर में कोई नहीं आया था।

चोरी गए जेवरातों में एक सोने की अंगूठी, एक सोने का ब्रेसलेट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी के रूप में अंगूठी और कानों के टप्स शामिल हैं। प्रयागराज से लौटने पर पिता ने नीरज और उसके पति से जेवरात के बारे में पूछताछ की तो घबरा गई। उसने घर में ढूंढकर सामान देने की बात कही। तीन दिसंबर तक इंतजार करने के बावजूद उसने जेवरात वापस नहीं किए। इस मामले में पुलिस ने नीरज के खिलाफ अमानत में खयानत की प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *