{“_id”:”67b2ce1b4cdda5cc190457ef”,”slug”:”moradabad-goons-looted-15-thousand-rupees-by-vandalizing-a-dairy-chaos-in-ekta-colony-2025-02-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Moradabad Crime News: दंबगों ने डेयरी में तोड़फोड़ कर 15 हजार लूटे, एकता कालोनी में अफरा-तफरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
घटना के जानकारी देते पीड़ित – फोटो : संवाद
विस्तार
दबंगों ने एकता कॉलोनी स्थित डेयरी में रविवार की शाम एक ग्राहक के साथ मारपीट की। आरोप है कि डेयरी संचालक ने विरोध किया तो हमलावरों ने डेयरी में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही डेयरी में रखे करीब 15 हजार रुपये और सोने की चेन लूटकर भाग गए। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
Trending Videos
मझोला पुलिस मामले की जांच कर रही है। एकता कॉलोनी गली नंबर 3 निवासी राहुल सिंह ने बताया कि घर के नजदीक ही उनकी डेयरी है। रविवार की शाम नशे में धुत कॉलोनी का ही रहने वाला एक व्यक्ति बाइक लेकर उसके घर के सामने गिर गया। उसके पिता सतवीर सिंह ने बाइक सवार को उठा दिया।
कुछ देर बाद वह डेयरी में बैठे हुए ग्राहक रमेश पाल के साथ हाथापाई करने लगा। डेयरी संचालक राहुल ने रमेश पाल को अपने कमरे में छिपा दिया। इसके बाद नशे में धुत व्यक्ति अपने परिवार के आधा दर्जन युवकों के साथ डेयरी पर आ धमका और दबंगों ने दरवाजा तोड़कर रमेश पाल की पिटाई शुरू कर दी।
डेयरी संचालक ने विरोध किया तो डेयरी में तोड़फोड़ की। आरोप लगाया कि हमलावर गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये और चेन लूट कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना कर घटना के बारे में पूछताछ की।
राहुल ने पुलिस को बताया कि हमलावर उसकी कॉलोनी के रहने वाले हैं। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Spread the love निवेशकों से 600 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले रोहतास ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। यूपी के नोएडा के अलावा दिल्ली और उत्तराखंड में ग्रुप की कई करोड़ रुपये की संपत्तियों को ईडी ने चिह्नित किया है, जिन्हें जल्द जब्त किया जाएगा। ईडी […]
Spread the love अपना दल (कमेरावादी) की सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल सहित 10 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई शनिवार को जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय के समीप बगैर अनुमति के धरना-प्रदर्शन और घेराव के आरोप में दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी […]