MP के 12 शहरों में पारा 10° से नीचे:  राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट; केदारनाथ में तापमान -14°C, हिमाचल में 4 दिसंबर से बर्फबारी की संभावना
टिपण्णी

MP के 12 शहरों में पारा 10° से नीचे: राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट; केदारनाथ में तापमान -14°C, हिमाचल में 4 दिसंबर से बर्फबारी की संभावना

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP Rajasthan Bihar Haryana Delhi Cold Wave | Uttarakhand Himachal Snowfall

दिल्ली/भोपाल/जयपुर/शिमला/देहरादून1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। शनिवार को जबलपुर, ग्वालियर समेत राज्य के 12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत कई जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा।

राजस्थान में बीते 2 दिनों में हल्की बारिश के बाद भी सर्दी बढ़ गई है। भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद समेत 5 जिलों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। 1 दिसंबर से राज्य में शीतलहर का अलर्ट है। शेखावाटी और बीकानेर संभाग में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

हिमाचल लंबे समय से बारिश-बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने 4 दिसंबर से प्रदेश के ऊपरी और मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।

हिमाचल प्रदेश में इस महीने अभी तक 93% कम बारिश हुई है जिससे सूखे जैसे हालात बनना शुरू हो गए हैं। वहीं, उत्तराखंड में शनिवार को बादल छाए रहे। पहाड़ी इलाकों का पाला गिर रहा है। केदारनाथ में तापमान माइनस 14°C और बद्रीनाथ में माइनस 10°C तक पहुंच गया।

राज्यों में मौसम की 3 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पाले से बागान पूरी तरह ढक गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पाले से बागान पूरी तरह ढक गए हैं।

उत्तराखंड में बद्रीनाथ के पास स्थित इंद्र धारा में पानी जम गया है।

उत्तराखंड में बद्रीनाथ के पास स्थित इंद्र धारा में पानी जम गया है।

बिहार के गोपालगंज में सर्दी से बचने के लिए आग का सहारा लेते लोग।

बिहार के गोपालगंज में सर्दी से बचने के लिए आग का सहारा लेते लोग।

मैप से समझें, राज्यों में मौसम का हाल

राज्यों के मौसम की खबरें…

राजस्थानः शीतलहर का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान; 2 जिलों में रहेगा अधिक असर

राजस्थान में 1 दिसंबर से सर्दी तेज होगी। उत्तरी हवा चलने से शेखावाटी और बीकानेर संभाग में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक जाने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सीकर और झुंझुनूं में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान बीकानेर के लूणकरणसर में 8.8 और सीकर के फतेहपुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेशः MP के 14 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे; भोपाल में 6 दिन बाद फिर शीतलहर, पारा 8.6°

MP में सर्दी फिर से असर दिखाने लगी है। शनिवार रात प्रदेश के 14 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। छतरपुर के नौगांव में 6.1 डिग्री और प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल में पिछले 2 दिन से शीतलहर चल रही है, न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में पाला गिरा; बद्रीनाथ में तापमान माइनस 10°C, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में धुंध

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पाला गिरा है, जिससे निचले इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। केदारनाथ में तापमान माइनस 14°C और बद्रीनाथ में माइनस 10°C तक पहुंच गया है। शनिवार को हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की धुंध दिखी। राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 8.7°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणाः कल से शीतलहर चलेगी, उत्तर-पश्चिमी हवा से सर्दी बढ़ेगी; नवंबर में 79% कम बारिश, 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

हरियाणा में कल से शीत लहर चलने का अनुमान है। पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद कल नमी बढ़ेगी और सर्दी का एहसास होगा। वहीं सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध भी छा सकती है। हालांकि अभी रात का तापमान औसत 8 डिग्री चल रहा है। वहीं, नवंबर माह में हरियाणा में 79% कम बारिश देखने को मिली। इससे महीने में न्यूनतम बारिश का 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा। पूरी खबर पढ़ें…

बिहारः पटना समेत 10 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा, दिसंबर से बढ़ने लगेगी सर्दी; लगातार तीसरे दिन औरंगाबाद सबसे सर्द रहा

बिहार में दिसंबर के पहले सप्ताह से ही सर्दी बढ़नी शुरू हो जाएगी। रविवार सुबह पटना, बेतिया, गोपालगंज समेत 10 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। 3 दिनों से औरंगाबाद सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। यहां आज 24 घंटे में 12 डिग्री तापमान पहुंचा है। 3 दिन पहले यहां 9 डिग्री तापमान था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *