mpbse.nic.in, MP Board 12th Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम घोषित होने पर, Direct Link से चेक करें स्कोरकार्ड
ब्रेकिंग न्यूज़

mpbse.nic.in, MP Board 12th Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम घोषित होने पर, Direct Link से चेक करें स्कोरकार्ड

Spread the love


mpbse.nic.in, MPBSE MP Board 12th Result 2025 LIVE: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE), भोपाल आज एमपीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2025 जारी करने वाला है, जिसका इंतजार इस वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले 7,06,475 छात्रों को था। एमपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा और परिणाम जारी होने के कुछ देर बाद रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

MP Board 10th 12th Result 2025: Live Updates

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in के साथ साथ Jansatta.com/education और education.indianexpress.com पर दिए गए MP Board 12th Class Result 2025 Direct Link के जरिए भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

MP Board 12th Result 2025: Direct Link Here

एमपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च, 2025 की अवधि में किया था। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम घोषित करने के साथ साथ बोर्ड द्वारा कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और उनको मिलने वाले पुरस्कारों की जानकारी को भी साझा किया जाएगा।

छात्रों के लिए अभी प्रोविजनल मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी लेकिन असली मार्कशीट परिणाम जारी होने के कुछ दिन बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों से ले सकेंगे। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए MPBSE प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होने से लेकर टॉपर्स तक हर नई जानकारी की LIVE UPDATE

Live Updates

MP Board 12th Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन स्टेप्स के जरिए देखें रिजल्ट

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके स्टूडेंट्स परिणाम चेक कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होमपेज पर ही Exam Result सेक्शन में जाएं।

अब सबसे ऊपर ही रिजल्ट से जुड़ा लिंक नजर आएगा उस पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

MP Board 12th Result 2025 Live: पिछले साल 24 अप्रैल को जारी हुआ था एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड ने पिछले साल 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 24 अप्रैल को जारी किया था।

वहीं 2023 में 12वीं का रिजल्ट 25 मई को घोषित हुआ था।

वहीं 2022 परीक्षा में परिणाम 29 अप्रैल को घोषित हुए थे।

MP Board 12th Result 2025 Live: आज सुबह 10 बजे जारी होगा एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम आज सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

MP Board 12th Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं परिणाम कब जारी होगा

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेगा, जिसकी पल-पल की लाइव अपडेट यहां मिलेगी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *