MP में पारा 3ºC, राजस्थान में 3.7ºC पहुंचा:  उत्तराखंड में झरने जमे, केदारनाथ-बद्रीनाथ का तापमान -13°C से नीचे; हरियाणा-बिहार में सर्दी बढ़ी
टिपण्णी

MP में पारा 3ºC, राजस्थान में 3.7ºC पहुंचा: उत्तराखंड में झरने जमे, केदारनाथ-बद्रीनाथ का तापमान -13°C से नीचे; हरियाणा-बिहार में सर्दी बढ़ी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Cold Wave Alert | Uttarakhand Himachal Snowfall Rainfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पहाड़ी राज्यों की बर्फबारी और हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ी है। मध्य प्रदेश में पारा 3ºC तक पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 13 दिसंबर से दिखना शुरू होगा इससे और तेजी से तापमान गिरेगा।

राजस्थान में भी पारा गिरने लगा है। राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में मिनिमम टेम्परेचर 10ºC से नीचे रिकॉर्ड किया गया। फतेहपुर सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां तापमान 3.7ºC रिकॉर्ड किया गया।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में झरने जमने लगे हैं। चमोली-पिथौरागढ़ में पाइपलाइन में पानी जम गया। केदारनाथ में तापमान -15°C, बद्रीनाथ में -13°C चला गया।

इधर हरियाणा में 4 जिलों में तापमान 7ºC से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। 12 जिले ऐसे रहे जहां मिनिमम टेम्परेचर 10°C से कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 12 दिसंबर से राज्य में सर्दी में तेजी आएगी।

देशभर में मौसम की 2 तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में बुधवार शाम मौसम साफ दिखा।

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में बुधवार शाम मौसम साफ दिखा।

बिहार के सीतामढ़ी में सुबह घना कोहरा छाया है।

बिहार के सीतामढ़ी में सुबह घना कोहरा छाया है।

राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: शहडोल में पारा 3°C पहुंचा, भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग

मध्य प्रदेश में पूरे दिसंबर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसकी वजह हिमालयी क्षेत्र में लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का आना है। नया सिस्टम 13 दिसंबर से बनेगा। इस वजह से बर्फीली हवाएं लगातार चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे ठंडा शहडोल का कल्याणपुर रहा। यहां सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 3ºC दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: न्यूनतम तापमान के गिरने से सर्दी में तेजी आई, पटना में आज से सभी स्कूलों का समय बदला

बिहार में सर्दी बढ़ती जा रही है। पटना में न्यूनतम तापमान 12.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.1°C कम है। जबकि 8.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे ठंडा जिला रहा। पटना में बढ़ती सर्दी को देखते हुए सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंड: राज्य के आधे से अधिक हिस्से में रहेगा कोहरा, रांची और आसपास मौसम सामान्य रहेगा

झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 16 दिसंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आ सकती है, जिससे सुबह के समय सड़क और ट्रेन परिचालन प्रभावित हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 4 जिलों में 7ºC से नीचे पारा, हवा की दिशा बदल रही, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, कल से धुंध पड़ेगी

हरियाणा में हवाओं की दिशा और गति बदलने से ठंड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। IMD ने राजस्थान से सटे 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी और नारनौल में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन हवा की दिशा दक्षिण-पश्विम होने से एकाएक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: पाला गिरने से नदी-नाले और झरने जमे, केदारनाथ और बद्रीनाथ में तापमान -13°C से नीचे

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद अब पाला गिर रहा है, जिससे नदी, नाले और झरने जम गए हैं। केदारनाथ में तापमान माइनस 15°C और बद्रीनाथ में माइनस 13°C चल गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में आसमान साफ रहने से दिन में हल्की धूप मिलेगी, जबकि रात के समय तापमान में गिरावट का असर बने रहने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *