MPPSC 2023 का रिजल्ट जारी, अजीत मिश्रा बने टॉपर:  सागर के यशपाल की तीसरी रैंक; दमोह के अभिषेक डिप्टी कलेक्टर; 197 पदों पर सिलेक्शन – Indore News
शिक्षा

MPPSC 2023 का रिजल्ट जारी, अजीत मिश्रा बने टॉपर: सागर के यशपाल की तीसरी रैंक; दमोह के अभिषेक डिप्टी कलेक्टर; 197 पदों पर सिलेक्शन – Indore News

Spread the love


मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया। अभी वह मैहर में नायब तहसीलदार पद पर पदस्थ है।

.

सागर के यशपाल स्वर्णकार तीसरी रैंक पर रहे। दमोह के अभिषेक जैन का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है। गुना की मोनिका धाकड़ का पहले ही प्रयास में डीएसपी पद पर चयन हुआ है।

एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ.आर पंचभाई ने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया है। 229 पदों के लिए एग्जाम हुआ था। 197 पद पर सिलेक्शन हुआ है। 7 पद भूतपूर्व सैनिकों के खाली रहे है।

प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा 11 से 16 मार्च 2024 तक हुई थी। इसका परिणाम 30 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू 7 जुलाई से 7 अगस्त 2025 के बीच हुए।

खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *