नीट यूजी 2025 के एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 4 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है वह प्रवेश पत्र (जारी होने के बाद) ऑफिशियल वेबसाइट nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए ने 23 अप्रैल को नीट यूजी की सिटी स्लिप जारी की थी। एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवार सिटी स्लिप के जरिए अपने शहर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जहां उनका सेंटर होगा। नीट यूजी परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर वहीं मिलेगा जिस शहर की जानकारी सिटी स्लिप में थी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
नीट यूजी 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तारीख 1 मई है। पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो पता चलता है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया गया था। पिछले साल भी नीट यूजी परीक्षा 4 मई को आयोजित हुई थी, जिसका एडमिट कार्ड 1 मई को जारी हुआ था। इस बार भी माना जा रहा है कि प्रवेश पत्र 1 मई को जारी हो जाएंगे।









