Neha Dhupia Slams Paparazzi | Aamir Khans Brother Apologizes; Top Bollywood News
मनोरंजन

Neha Dhupia Slams Paparazzi | Aamir Khans Brother Apologizes; Top Bollywood News

Spread the love


8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर विवादों में आ गया है। वहीं, अवार्ड सेरेमनी से बाहर निकलते समय एक्ट्रेस नेहा धूपिया पैपराजी पर गुस्सा हो गईं। इसके अलावा, रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में राम कपूर के विवादित बयान पर को-कंटेस्टेंट्स के बीच बहस छिड़ गई है।

मनोरंजन और फिल्मों से जुड़ी आज की टॉप खबरें पढ़िए-

1. यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के नए टीजर ‘लेडीज एंड लेडीज’ पर विवाद अजय देवगन की फिल्म के बाद अब यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीज़र विवादों में आ गया है। मेकर्स ने फिल्म की फीमेल लीड्स नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत को दिखाते हुए एक टीज़र रिलीज किया। रेडिट (Reddit) पर यूजर्स का कहना है कि फीमेल कास्ट के इस विशेष टीज़र में भी यश को ही सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया गया है।

लोगों ने इसे मेकर्स का रवैया बताते हुए आलोचना की है। कुछ यूजर्स ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के क्रिएटिव कंट्रोल और टीजर के डायलॉग्स पर भी सवाल उठाए हैं। करीब 850 से 1000 करोड़ रुपए के बड़े बजट वाली यह फिल्म अब 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2. अवार्ड सेरेमनी के बाहर पैपराजी पर बुरी तरह भड़कीं नेहा धूपिया गोल्ड स्ट्रीमिंग अवार्ड सेरेमनी से बाहर निकलते समय एक्ट्रेस नेहा धूपिया पैपराजी पर गुस्सा हो गईं। पैपराजी के पीछे से वीडियो और बैक शॉट लेने पर नाराजगी जताते हुए नेहा ने कहा, ‘यह बदतमीजी बंद होनी चाहिए। पीछे से इस तरह के शॉट्स कौन लेता है और कौन छापता है?

हम बाहर आते हैं तो आप लोग बैग या बुक उठाकर पीछे से चलते हुए वीडियो बनाते हैं, यह सब अब नहीं चलेगा।’ नेहा ने साफ कहा कि वे पैपराजी से बहुत इज्जत से बात करती हैं, इसलिए उन्हें भी मर्यादा रखनी चाहिए। कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के साथ रनिंग करते हुए उनका एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। पूरी खबर पढ़िए…

3. राम कपूर के चीटिंग वाले बयान पर ‘लॉक अप’ शो में हुआ विवाद नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार विवाद बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में शो में एक्टर राम कपूर ने पार्टनर को धोखा देने (चीटिंग) को लेकर एक बयान दिया, जिस पर को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला भड़क गईं। राम कपूर ने कहा कि अगर पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार हो, तो धोखा देने के बाद भी रिश्ता खत्म नहीं होता।

शादी एक मुश्किल सफर है और बुरे समय में अगर गलती से कुछ हो जाए, तो समय के साथ चीजें सुधर जाती हैं। इस पर आकांक्षा ने पलटवार करते हुए कहा कि फिजिकल इंटिमेसी कोई गलती नहीं बल्कि एक पूरी प्रक्रिया होती है, इसे गलती का नाम नहीं दिया जा सकता। पूरी खबर पढ़िए…

4. कश्मीरा शाह ने पैरों में गिरकर रोते हुए माफी मांगी: सुनीता आहूजा रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में नजर आ रही गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ हुए पैच-अप पर बड़ा दावा किया है। सुनीता ने शो में को-कंटेस्टेंट माधुरी से बात करते हुए कहा कि कश्मीरा ने उनके पैरों पर गिरकर रोते हुए माफी मांगी थी, जिसके बाद उनका 15 साल पुराना घरेलू विवाद खत्म हुआ।

इस बयान पर जब लाफ्टर शो के सेट पर कृष्णा और कश्मीरा से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे लॉक-अप शो देख रहे हैं और मामी वहां बहुत बढ़िया काम कर रही हैं। पूरी खबर पढ़िए…

5. राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम एक्टर राम चरण की स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। Gulte की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।

यह फिल्म एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी है जो अपने मेंटर की देखरेख में पैसे के पीछे भागने वाले खिलाड़ी से एक समर्पित खिलाड़ी बनता है और अपने गांव के सपने पूरे करता है।

6. फिल्म इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन के 26 साल पूरे, अनुभव साझा किए एक्टर अभिषेक बच्चन ने फिल्म जगत में अपने 26 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से करीना कपूर के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। ईटाइम्स से बातचीत में अभिषेक ने कहा कि इतने सालों में सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अब वह कैमरे के सामने ज्यादा सहज महसूस करते हैं।

उन्होंने कहा कि शुरुआती करियर में काम खोने का डर और इनसिक्योरिटी रहती थी, लेकिन अब फैसलों में मैच्योरिटी आ गई है। वह कभी भी दूसरे एक्टर्स के काम या सफलता को लेकर इनसिक्योर नहीं रहे हैं।

7. आमिर खान के भाई ने विवाद पर मांगी माफी, कहा- मैं अपनी गलती सुधारूंगा

आमिर खान और उनके छोटे भाई फैजल में सुलह हो चुकी है। कुछ महीनों पहले ही फैजल ने आमिर और परिवार के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए एक बयान दिया था और रिश्ते खत्म कर लिए थे। हालांकि अब फैजल का कहना है कि उन्होंने परिवार से माफी मांग ली है। सभी ने उन्हें माफ कर दोबारा अपना लिया है। इसी बीच फैजल ने आमिर को 5 जुलाई को होने वाली उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

फैजल खान ने उज्जवल त्रिवेदी को दिए इंटरव्यू में भाई आमिर को मैसेज देते हुए कहा, मैं आमिर, अम्मी और निखत से बस माफी मांगना चाहता हूं। मुझसे जो गलती हुई है, मैं उसकी माफी मांगता हूं। वो भी सोचें कि उन्होंने क्या गलती की है। वो अपना सुधारें, हम अपना सुधारें, तो अपने आप चीजें सुधर जाएंगी। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *