Varanasi News Today: बिना ओटीपी के खाते से 2.63 लाख की साइबर धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को कोतवाली में केस दर्ज किया गया। ब्रह्माघाट निवासी सुनील चितले ने पुलिस को बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा चौक में खाता है। मोबाइल पर मैसेज आया कि बैंक से पैसा कटा है। जबकि न तो किसी से ओटीपी शेयर की और न ही आनलाइन खरीदारी की गई। दो लाख 63 हजार रुपये बैंक खाते से निकल गए।
Trending Videos
वरुणा जोन में 30 उप निरीक्षकों समेत 37 पुलिसकर्मी स्थानांतरित
वरुणा जोन में 30 उप निरीक्षकों समेत 37 पुलिसकर्मियों की पुलिस चौकी और थाने स्थानांतरित कर दिए गए हैं। लालपुर और पांडेयपुर की महिला चौकी प्रभारियों को यथावत रखा गया। गिलट बाजार से दीनदयाल चौकी, सारनाथ से गिलट बाजार, मंडुआडीह से सारनाथ, पांडेयपुर से चंदापुर आदि क्षेत्रों में कई उप निरीक्षकों और महिला उप निरीक्षकों की चौकियां और थाना बदले गए हैं। इसमें दो हेड कॉस्टेबल और पांच आरक्षी भी शामिल हैं।
24 घंटे में दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
दहेज हत्या के मामले में पति को रोहनिया पुलिस ने गुरुवार को गंगापुर रजिस्ट्री कार्यालय के पास से 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी श्रवण कुमार निवासी गजेपुर कपसेठी का है। इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि ससुर की तहरीर के आधार पर दामाद श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया।
Spread the love बरेली में क्योलड़िया थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस […]
Spread the love शहर में गुरुवार की रात 11:26 बजे करीब 3500 स्थानों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। चौराहे-चौराहे होली के गीतों पर युवाओं व बच्चों की टोलियां झूमती रही। अग्नि को समर्पित अन्न की बाली, गन्ना व अग्नि लोग घर ले गए और घरों में होलिका जलाई। महिलाओं ने […]
Spread the love हिमालयी शृंखला पर पश्चिमी विक्षोभ कारण आई नमी से शहरियों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। इस वजह से जितना तापमान रहा है, उससे अधिक गर्मी महसूस हुई। एक डेढ़ घंटे के लिए बादल आए जरूरी ने लू के सख्त थपेड़ों पर असर नहीं डाल पाए। मौसम विभाग का अनुमान है कि […]