Varanasi News Today: सिगरा के आईडीबीआई बैंक के एटीएम में कैश निकलने की जगह पर काली पट्टी चिपका कर 20 हजार रुपये चुराने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के बक्सर जिले के रामपुर गांव का संतोष कुमार है। पुलिस ने उसके पास से तीन हजार रुपये बरामद किए हैं। उसके एक दोस्त धर्मेंद्र की पुलिस तलाश कर रही है।
Trending Videos
सिगरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रबंधक ने पांच अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि एक ग्राहक ने एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले। उनके खाते से पैसा कट गए, लेकिन पैसा एटीएम से नहीं निकला। ग्राहक की शिकायत पर सीसी कैमरे की फुटेज चेक की गई। सामने आया कि एक युवक एटीएम से कैश निकलने वाली जगह पर कुछ चिपका कर चला गया था।
ग्राहक के 20 हजार रुपये उसी वजह से नहीं निकल पाए थे। कुछ देर बाद वही युवक आया और चिपकाई हुई सामग्री हटा कर 20 हजार रुपये लेकर चला गया। सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि संतोष ने पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ बनारस आया था। उसने एटीएम से कैश निकलने वाली जगह पर काली पट्टी लगा दी थी। ग्राहक का पैसा कट गया, लेकिन उसको नकदी नहीं मिली। ग्राहक के जाने के बाद वह काली पट्टी हटा कर 20 हजार रुपये लेकर चला गया था।
Spread the love राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 16 प्रस्ताव पेश किए गए। इसमें से 15 प्रस्ताव पास हो गए हैं। जबकि, कृषि से संबंधित एक प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं मंत्री एके शर्मा […]
Spread the love 12:29 AM, 07-Jun-2026 Amethi News: एक साल में नहीं बन सके चार नाले amethi nagar panchayat और पढ़ें 12:29 AM, 07-Jun-2026 Mathura News: छाता हाईवे पर बन रहीं दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर मथुरा समाचार और पढ़ें 12:29 AM, 07-Jun-2026 Shamli News: तापमान तीन डिग्री गिरा, गर्मी-उसम से लोगों को नहीं मिली […]