श्रीनगर के बारामुला में तैनात मेजर रौनक सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार की रात वाराणसी स्थित आवास पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रोना- बिलखना देख हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था।
2 of 5
मेजर रौनक सिंह को दी गई अंतिम विदाई
– फोटो : अमर उजाला
बारामुला में तैनात मेजर रौनक सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। शनिवार की देर शाम 7.45 बजे पार्थिव शरीर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा।
3 of 5
मेजर रौनक सिंह को दी गई अंतिम विदाई
– फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट पर सेना ने मेजर रौनक सिंह को अंतिम सलामी दी। सेना के ब्रिगेडियर, सीओ समेत अधिकारी व जवानों ने सलामी दी। मेजर का शव देखकर परिजन भावुक हो गए।
4 of 5
मेजर रौनक सिंह को दी गई अंतिम विदाई
– फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर औद्योगिक आस्थान स्थित आवास पर पार्थिव शरीर रात 8 बजे के बाद पहुंचा, जहां राजनीतिक, प्रबुद्धजनों और समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि दी।
इसे भी पढ़ें; Sarva Pitru Amavasya 2025: अमावस्या पर कल पितरों को देंगे विदाई, रात में लगेगा सूर्यग्रहण, पढ़ें- खास बातें
5 of 5
रोते- बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ निवासी मेजर रौनक सिंह का परिवार कई वर्षों से चांदपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में रह रहा है। डेढ़-दो वर्ष पूर्व ही रौनक सिंह का विवाह हुआ था। पार्थिव शरीर को सलामी देते हुए पत्नी बिलखती रहीं। उनको संभालते हुए परिवार की अन्य महिलाओं का भी रो- रोकर बुरा हाल रहा।