Priyanka Chopra teaches husband Nick Jonas Hindi words | निक जोनस को हिंदी के आते हैं सिर्फ चार शब्द: फैंस के सवाल पर प्रियंका का मजेदार जवाब, बोलीं- उन्होंने ये खुद सीखा है
मनोरंजन

Priyanka Chopra teaches husband Nick Jonas Hindi words | निक जोनस को हिंदी के आते हैं सिर्फ चार शब्द: फैंस के सवाल पर प्रियंका का मजेदार जवाब, बोलीं- उन्होंने ये खुद सीखा है

Spread the love


13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया एक्स पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। सेशन में प्रियंका ने पति निक जोनस के हिंदी के लिए बढ़ते प्यार के बारे में भी बताया।

आस्क मी एनीथिंग सेशन में प्रियंका के एक फीमेल फैन ने पूछा कि उन्होंने निक को हिंदी में क्या कहना सिखाया है? इस सवाल का मजेदार जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा-‘खाना,पानी,प्यार,पनीर…लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने यह सब खुद ही सीख लिया।’

एक और फैन ने प्रियंका से उनके तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के अनुभव के बारे में पूछा। जिस पर उन्होंने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया, “मेरे लिए अभी भी फिल्म के शुरुआती दिन हैं, लेकिन यह आदिरी पोयिंदी (अद्भुत) है। इसके अलावा, हैदराबाद में बिरयानी दुनिया में सबसे अच्छी है।

बता दें कि प्रियंका जल्द ही डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ दिखेंगी। 12 नवंबर को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक सामने आया है। फिल्म का टाइटल ग्लोबेट्रॉटर या SSMB 29 बताया जा रहा है।

प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक थी, जो 2019 में रिलीज हुई। इसके बाद वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने द व्हाइट टाइगर में भी काम किया था। जो हिंदी और अंग्रेजी भाषा में थी। यह फिल्म 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसमें प्रियंका एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी थीं।

वहीं, प्रियंका और निक जोनस की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने दो सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर ली थी।

प्रियंका के फैंस निक जोनस को नेशनल जीजू कहकर बुलाते हैं।

प्रियंका के फैंस निक जोनस को नेशनल जीजू कहकर बुलाते हैं।

प्रियंका और निक की शादी साल 2018 के सबसे चर्चित वेडिंग फंक्शन में से एक था। चार साल तक अपनी मैरिड लाइफ का लुत्फ उठाने के बाद 2022 में कपल ने एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। कपल सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *