Priyanka was eager to work with Salman in bharat, called arpita thousands times | सलमान के साथ काम करने के लिए उतावली थीं प्रियंका: भारत में कास्टिंग के लिए बहन अर्पिता को किए थे हजार कॉल्स, फिर अचानक छोड़ दी फिल्म
मनोरंजन

Priyanka was eager to work with Salman in bharat, called arpita thousands times | सलमान के साथ काम करने के लिए उतावली थीं प्रियंका: भारत में कास्टिंग के लिए बहन अर्पिता को किए थे हजार कॉल्स, फिर अचानक छोड़ दी फिल्म

Spread the love


18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इन दिनों सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें उन्होंने ये दावा किया था कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म भारत में काम करने के लिए उनकी बहन के पास हजार कॉल्स किए थे। हालांकि कास्टिंग होने के बाद उन्होंने शूटिंग शुरू होने के बाद फिल्म छोड़ दी थी।

सलमान खान ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका के फिल्म छोड़ने के फैसले पर कहा था, उनके लिए ये फैसला लेना काफी मुश्किल रहा होगा, क्योंकि वो वाकई इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं। उन्होंने अर्पिता (सलमान की बहन) को हजार बार कॉल कर कहा था कि मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं। इतना ही नहीं उन्होंने डायरेक्टर अली अब्बास जफर को कॉल करके भी कहा था कि देख लीजिए अगर फिल्म में कोई रोल हो सके तो।

उसी इंटरव्यू में सलमान ने ये भी कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से होने वाली सगाई के चलते भारत छोड़ी थी। ये बात उन्होंने खुद सलमान से कही थी। इस पर सलमान ने उनसे कहा था कि अगर सगाई है तो भी फिल्म कर सकती हो, लेकिन बाद में प्रियंका ने कहा कि उन्हें शादी भी करनी है।

फिल्म लवयात्री के प्रमोशनल इवेंट में सलमान ने बताया था कि फिल्म भारत की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। प्रियंका ने अपना शेड्यूल शुरू होने के महज 10 दिनों पहले फिल्म छोड़ने की खबर दी थी। उनके जाने के बाद कटरीना कैफ को अप्रोच किया गया था। उस समय कटरीना, आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और शाहरुख खान के साथ जीरो में काम कर रही थीं, ऐसे में उनके लिए डेट्स निकाल पाना काफी मुश्किल था। इसके बावजूद कटरीना फिल्म करने के लिए राजी हो गई थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *