Punjab-Ludhiana-Punjabi-Singer-Rajveer-Jawanda- Bhog-Today-Live-Updates-News | पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा बोलेरो से नहीं टकराए: पंचकूला पुलिस के जांच अधिकारी का खुलासा; लुधियाना के पैतृक गांव में आज भोग समारोह – Ludhiana News
मनोरंजन

Punjab-Ludhiana-Punjabi-Singer-Rajveer-Jawanda- Bhog-Today-Live-Updates-News | पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा बोलेरो से नहीं टकराए: पंचकूला पुलिस के जांच अधिकारी का खुलासा; लुधियाना के पैतृक गांव में आज भोग समारोह – Ludhiana News

Spread the love


पंजाब सिंगर राजवीर जवंदा की एक्सीडेंट में हुई मौत पर संशय बना हुआ है। कुछ लोग बोलेरो कार से टकराकर उनकी मौत होने की बात कर रहे थे। अब घटना की जांच कर रहे पंचकूला पुलिस के जांच अधिकारी ने साफ कर दिया कि राजवीर जवंदा की बाइक का एक्सीडेंट गाय से टकराकर

.

जांच अधिकारी का कहना है कि राजवीर जवंदा 27 सितंबर को बद्दी से शिमला जा रहे थे। वो कुल पांच लोग थे और सभी अपनी-अपनी बाइक पर थे। पिंजौर के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से बात की तो उन्होंने बताया कि बाइक एक गाय से टकराई और जवंदा गिर गए। उन्हें तुरंत लोगों ने पास के अस्पताल में पहुंचाया। वहां बहुत से लोग थे। वहीं आज राजवीर जवंदा की आत्मिक शांति के लिए लुधियाना में भोग समागम होगा। जिसमें कई नामी सिंगर पहुंच सकते हैं।

प्रत्यक्षदर्शी बोले, काले रंग की कोई गाड़ी नहीं थी जांच अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना स्थल से 100 मीटर से कम की दूरी पर शौर्य अस्पताल है। जब दुर्घटना हुई तो वहां पर कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने स्पष्ट कह दिया था कि बाइक गाय से टकराई है। बाद में जब काले रंग की बोलेरो की बात सामने आई तो प्रत्यक्षदर्शियों से फिर बात की। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वहां पर उस समय काले रंग की कोई कार नहीं थी।

दिमाग और गर्दन में लगी थी गंभीर चोटें राजवीर जवंदा का 27 सितंबर को पिंजौर में एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें उनकी गर्दन और दिमाग में चोट लगी थी। जिसकी वजह से वो बेहोश हो गए थे। उन्होंने पास के अस्पताल में ले गए। मामला गंभीर देखते हुए उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां 11 दिन उपचार चलने के बाद जवंदा ने दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने कहा कि उनके दिमाग में ऑक्सीजन नहीं जा रही थी। अगर दिमाग रिस्पॉन्ड करता तो उनकी रीढ़ की हड्‌डी का ऑपरेशन हो सकता था।

सिंगर राजवीर जवंदा के भोग का कार्ड…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *