Punjabi Music Legend Gurdas Maan Celebrates 68th Birthday with Fans Chandigarh | पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने चंडीगढ़ में मनाया बर्थडे: फैंस के साथ केक काटा, पत्नी बोलीं- मेरी दुआ मान साहब सदा गाते रहें – Mohali News
मनोरंजन

Spread the love

पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने फैंस के साथ मनाया बर्थडे।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिविंग लीजेंड गुरदास मान ने अपना 68वां जन्मदिन चंडीगढ़ स्थित घर पर मनाया। इस मौके पर आज यानी सोमवार को काफी संख्या में उनके फैंस चंडीगढ़ स्थित घर पहुंचे।

.

इस दौरान मान की तरफ से भी फैंस के लिए पार्टी का इंतजाम किया गया था। वहीं, मान अपने फैंस के बीच आए और कहा कि आज वह जो भी कुछ हैं, वह अपने इन फैंस की वजह से ही हैं। उन्होंने मणके’, ‘छल्ला’ जैसे गानों की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि जो स्टेज पर गाता हूं। वह सब इनकी वजह से है। वहीं उनकी पत्नी ने कहा कि मेरी दुआ है कि मान साहब सदा गाते रहें।

गुरदास मान के बर्थडे से जुड़ी 2 तस्वीरें…

गुरदास मान अपने जन्मदिन पर केक काटते हुए।

गुरदास मान अपने जन्मदिन पर केक काटते हुए।

गुरदास मान द्वारा अपने फैंस के लिए पार्टी का इंतजाम किया था।

गुरदास मान द्वारा अपने फैंस के लिए पार्टी का इंतजाम किया था।

फैंस बारिश और सर्दी नहीं देखते

गुरदास मान ने कहा फैंस बारिश और सर्दी नहीं देखते है। हम खोए हुए लोग हैं। हमें खुद को तलाशना मुश्किल हो गया है। पहले यह होता था कि जन्मदिन वाले दिन पूरा दिन फैंस मिलने के लिए आते जाते रहे थे। लेकिन इस बार समय तय किया गया। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम बहुत अच्छा है। हालांकि मुश्किल है।

फैंस बीच आकर काटा केस

गुरदास मान की तरफ से फैंस के लिए भव्य पार्टी का इंतजाम किया गया था। फैंस के लिए खाने पीछे का इंतजाम था। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच आकर केक काटा। फैंस ने उन्हें बुके दिए और गिफ्ट भेंट किए। उनकी पत्नी भी साथ में मौजूद रहीं। फैंस उन्हें बुके दे रहे थे, तो कोई उनसे हाथ मिला रहे थे। वह भी फैंस के साथ मिलकर काफी उत्साहित थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *