- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Rakul Preet News, Virat Kohli Avneet Kaur Like, Rakul Preet Singh On Virat Kohli, Avneet Kaur Instagram Followers, Virat Kohli Instagram Mistake, Rakulpreet Podcast Reaction, Virat Kohli Controversy 2025, Celebrity Instagram News India, Avneet Kaur News, Rakulpreet De De Pyaar De 2,
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में विराट कोहली और अवनीत कौर की इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चल रही चर्चा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रकुल प्रीत सिंह ने इसे बेहद दुखद और कहा कि लोग कितने फ्री हैं।
यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जब रकुल प्रीत से पूछा गया कि कौन सा भारतीय कपल उन्हें प्रेरित करता है, तो उन्होंने कहा, ‘अनुष्का शर्मा और विराट कोहली।’ फिर जब विराट कोहली के अवनीत कौर की तस्वीर को लाइक करने को लेकर चर्चा हुई तो रकुल प्रीत ने कहा, “बहुत दुखद है। हम लोग बहुत फ्री हैं।” वहीं, जब रकुल प्रीति को ये बताया गया कि इस घटना के बाद अवनीत कौर के 2 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए तो उन्होंने कहा कि लेकिन मैं यही कह रही हूं कि हम बहुत फ्री हैं कि हमको ये भी पता चल गया सॉरी कि 2 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए।

रकुल ने कहा सोशल मीडिया समय की बर्बादी है रकुल प्रीत ने आगे कहा, ‘इससे क्या फर्क पड़ता है कि कोई लाइक करता है या नहीं या यह गलती से हुआ और मैं आपको बता दूं कि कई बार इंस्टाग्राम पर आपके दोस्त गलती से अनफॉलो हो जाते हैं, आप जानते हैं, वे कुछ न कुछ अपडेट करते हैं, मैं बस इतना कह रही हूं कि ऐसा होता है, लेकिन यह बहुत दुखद है क्योंकि वह एक सेलिब्रिटी हैं और आप उनके बारे में खबर बना रहे हैं कि उन्होंने इसे लाइक किया, उन्होंने इसे अनफॉलो किया।’ रकुल ने साथ में ये भी कहा कि लोग सोशल मीडिया पर बेवजह का वक्त बर्बाद कर रहे हैं।

बता दें कि इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही में एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक पोस्ट को लाइक किया था। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद विराट ने उस लाइक को हटा दिया था, लेकिन इसी बीच विराट के लाइक का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में इस मामले में विराट को सफाई देनी पड़ी।

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा था, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड क्लियर करते समय ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया बेवजह कोई भी बातें न बनाएं। समझने के लिए धन्यवाद।’

रकुल प्रीत का वर्कफ्रंट रकुल जल्द ही ‘दे दे प्यार दे 2’ और कमल हासन की एक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और आर माधवन होंगे। बता दें, रकुल प्रीत ने साल 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने हिंदी, तेलुगु और तमिल सभी फिल्मों में काम किया है।








