reet 2025 result kab aayega scorecard direct link active soon check latest update of reet result
ब्रेकिंग न्यूज़

reet 2025 result kab aayega scorecard direct link active soon check latest update of reet result

Spread the love


राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बहुत ही जल्द अच्छी खबर आने वाली है। दरअसल, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही रीट परीक्षा 2024 का परिणाम जारी करने वाला है। इसी साल 27 और 28 फरवरी को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

13 लाख युवाओं को है रिजल्ट का इंतजार

बता दें कि रीट परीक्षा 2024 में करीब 13 लाख 72 हजार युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। रीट रिजल्ट के साथ-साथ ये युवा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की प्रेस रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की ओर से 25 मार्च को रीट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। रीट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों इस आंसर की के आधार पर 31 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिला था। उम्मीदवारों की आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब RBSE रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी करेगा।

UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां देखें पिछले 5 साल में कब-कब घोषित हुए परिणाम

कब जारी होगा REET Result 2025?

बता दें कि REET परीक्षा 2025 के परिणाम को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा बोर्ड की तरफ से नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। रीट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार राज्य में कहीं भी सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट

रीट का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको “REET Result 2025” लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

अब रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *