remo d’souza-rajpal yadav and sugandha mishra received threatening mail | रेमो डिसूजा-राजपाल यादव और सुगंधा मिश्रा को धमकी भरा मेल: लिखा- 8 घंटे में जवाब दें, वरना एक्शन लेंगे; आखिर में लिखा- बिश्नोई नहीं
मनोरंजन

remo d’souza-rajpal yadav and sugandha mishra received threatening mail | रेमो डिसूजा-राजपाल यादव और सुगंधा मिश्रा को धमकी भरा मेल: लिखा- 8 घंटे में जवाब दें, वरना एक्शन लेंगे; आखिर में लिखा- बिश्नोई नहीं

Spread the love


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, एक्टर राजपाल यादव और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा को बुधवार को पाकिस्तान से धमकी भरा ई-मेल आया है। इसमें लिखा है- हम अगले 8 घंटों के अंदर आपके रिएक्शन की उम्मीद करते हैं। अगर ऐसा नहीं किया तो हम मान लेंगे कि आप इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। और हम एक्शन लेंगे।

8 घंटे में मांगा ईमेल का जवाब

हम आपकी एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं। हम आपके ध्यान में सेंसेटिव मामला लाए हैं। ये कोई पब्लिक स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है। हमारी आपसे रिक्वेस्ट है कि इसे बहुत गंभीरता से लें और गोपनियता बनाए रखें।अगर ऐसा नहीं किया तो ये आपके प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकता है। हम अगले 8 घंटे में इस ईमेल का रिएक्शन चाहते हैं। ऐसा नहीं किया तो हम मान लेंगे कि आपने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। हम आपके खिलाफ एक्शन लेंगे।

मेल में लिखा- बिश्नोई नहीं हैं

पाकिस्तान से आए ई-मेल के आखिर में लिखा है- हम बिश्नोई नहीं हैं। राजपाल यादव ने अंधेरी के अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। साथ ही मुंबई पुलिस को सुगंधा मिश्रा और रेमो की तरफ से भी शिकायत मिली है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

———————————————————

रेमो डिसूजा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

1. रेमो, उनकी पत्नी समेत 5 लोगों पर धोखाधड़ी का केस:डांस ग्रुप का आरोप- 11.96 करोड़ की इनामी राशि हड़पी, कोरियोग्राफर बोले- झूठे हैं आरोप

फेमस डायरेक्टर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने चीटिंग का मामला दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…

2. रेमो डिसूजा ने धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज किया:कहा- जरूरत पड़ने पर सभी दस्तावेज पेश करेंगे, कोरियोग्राफर की कंपनी ने प्रेस नोट जारी किया

फेमस डायरेक्टर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने चीटिंग का मामला दर्ज किया है। अब इस मामले में सोमवार को रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट (RDEPL) की ओर से प्रेस नोट जारी किया गया, जिसमें कहा है कि ये सभी खबरें झूठी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *