Salman Khan to work with Anurag Kashyap | सलमान खान करेंगे अनुराग कश्यप के साथ काम: भाई अभिनव संग पुराने विवाद के बीच चौंकाने वाली खबर, दोनों के बीच बॉबी देओल बने मिडिएटर
मनोरंजन

Salman Khan to work with Anurag Kashyap | सलमान खान करेंगे अनुराग कश्यप के साथ काम: भाई अभिनव संग पुराने विवाद के बीच चौंकाने वाली खबर, दोनों के बीच बॉबी देओल बने मिडिएटर

Spread the love


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं, वहीं अब Reddit की एक नई रिपोर्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप संग एक नई फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।

खास बात यह है कि यह सहयोग तब सामने आया है जब अनुराग के भाई और ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने कुछ समय पहले सलमान खान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि खान परिवार ने उनके करियर को बर्बाद करने की कोशिश की और इंडस्ट्री में काम पाना उनके लिए मुश्किल बना दिया।

इस बयान के बाद से अभिनव और सलमान खान के बीच मनमुटाव खुलकर सामने आ गया था। ऐसे में अब सलमान और अनुराग का साथ काम करना फैंस और इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की इस डील में अभिनेता बॉबी देओल ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी तक सलमान खान या अनुराग कश्यप की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सलमान खान जल्द ही डायरेक्टर अपूर्वा लखिया की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान भारतीय सेना के शूरवीर कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *