Samwad 2026 Day 2 Live: सेहत, सियासत, मनोरंजन के रंगों से सजेगा संवाद, अनुप्रिया पटेल और अखिलेश होंगे शामिल
होम

Samwad 2026 Day 2 Live: सेहत, सियासत, मनोरंजन के रंगों से सजेगा संवाद, अनुप्रिया पटेल और अखिलेश होंगे शामिल

Spread the love


09:57 AM, 19-May-2026

‘नकारात्मक रिपोर्टिंग हमेशा दुर्गति का शिकार बनाती है’

सीएम योगी ने कहा कि गलत रिपोर्टिंग हमेशा सिस्टम को दुर्गति की ओर लेकर जाता है। नकारात्मक रिपोर्टिंग हमेशा दुर्गति का शिकार बनाती है। गति को दुर्गति की ओर लेकर जाता है। सकारात्मक रिपोर्टिंग उसी प्रकार से उस पूरे सिस्टम को प्रकृति और समृद्धि के नए सोपान की ओर लेकर जाता है। जिस सकारात्मक भाव के साथ आज से नौ साल पहले हमने प्रदेश के अंदर कार्य करना शुरू किया। आज उत्तर प्रदेश की प्रगति आप सबके सामने, देश के सामने, दुनिया के सामने देखने को मिल रही है।

09:48 AM, 19-May-2026

ट्रेड यूनियन ने उद्योगों को पूरी तरह बर्बाद कर डाला

सीएम योगी ने कहा कि कानपुर आपके सामने उदाहरण है, कभी कानपुर देश के अंदर एक समृद्ध शहरों में से एक था। हजारों लोगों के रोजगार का माध्यम बना था। वहां सारे उद्योग बंद हो गए थे। वहां पर जो लोग पहले सिर तानकर जाते थे, अपने घर से अपना टिफिन लेकर जाते थे। उद्योग में काम करते थे और फिर उसी गौरव और गरिमा के साथ वापस आते थे। उद्योग बंद हो गए। जो व्यक्ति गौरव के साथ जाता था, आज वहां पर ठेला लगाने के लिए मजबूर है। क्योंकि ट्रेन यूनियन की प्रवृत्ति ने वहां के उद्योगों को नष्ट कर डाला। पूरी तरह बर्बाद कर डाला। उद्योपति तो दूसरी जगह चला गया। दूसरी जगह उद्योग लगा दिया, लेकिन वहां काम करने वाला श्रमिक ट्रेड यूनिन का शिकार बन गया। ट्रेड यूनिन का शिकार बना श्रमिक भूखमरी के कगार पर पहुंच गया है।

09:36 AM, 19-May-2026

“78 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को बधाई”

‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमर उजाला ने वर्तमान की चुनौतियों के साथ अपने आप को तैयार किया है। सीएम योगी ने कहा कि ट्रेड यूनियन की प्रवृत्ति कभी सकारात्मक नहीं रही। जहां पर भी ये प्रवृत्ति पनपी है, वहां पर उसने सत्यानाश ही किया है, किसी का कल्याण नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि आप देखते होंगे, ये ट्रेड यूनियन के नेता कोई काम नहीं करते। एक झोला कंधे पर लटकाकर घूम-घूम हर एक व्यक्ति से चंदा वसूली करके अपने घर को तो भरते हैं, लेकिन उस श्रमिक, कामगार को, उस सिस्टम से जुड़े लाखों लोगों को एक समय पर भूखमरी की कगार पर लाकर खड़ा कर देते हैं।

 

09:09 AM, 19-May-2026

रणदीप हुडा ने फिल्मों से जुड़े किस्से सुनाए

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रिलियन डॉलर उत्तर प्रदेशः संकल्प से सिद्धि में विकास पर चर्चा की। मिर्जापुर वेबसीरीज फेम श्वेता त्रिपाठी और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने नई सोच की नायिकाओं तथा आखिरी सेशन में एक्टर रणदीप हुडा ने सपनों से स्टारडम तक पर सरबजीत, वीर सावरकर आदि फिल्मों से जुड़े किस्से सुनाए। 

08:58 AM, 19-May-2026

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी देश की ताकत

सेना, वायुसेना और नौसेना के सेवानिवृत्त अफसरों विंग कमांडर मनोज कुमार, नौसेना के कमोडोर निशांत कुमार और सेना के मेजर जनरल अश्विनी कुमार चानन ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी देश की ताकत व दुनिया की बदली सोच की जानकारी दी। 

08:38 AM, 19-May-2026

आचार्य मनीष ने सेहत और सार्थक जीवन के नुस्खे बताए

आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य मनीष ने सेहत और सार्थक जीवन के नुस्खे, जोजो कनेक्ट के फाउंडर अथ्विक अमित कुमार ने छोटी उम्र के बड़े फायदे बताए। वहीं जुनून, जज्बा और जीत पैनल डिस्कशन में कुश्ती खिलाड़ियों संग्राम सिंह, अमन सहरावत ने खेल से जुड़ी तैयारियों को सुनाया। इंडियन रेसलिंग टीम के पूर्व कोच विनोद कुमार भी चर्च में शामिल रहे।

08:23 AM, 19-May-2026

यूपी अचीवर्स पत्रिका का विमोचन

सीएम ने यूपी अचीवर्स पत्रिका का विमोचन किया। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने जिंदगी, जुनून और अपने फिल्मी संघर्ष के किस्से सुनाए। पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दर्शकों को हंसाया भी और उन्हें जीवन को सफल बनाने के रहस्य भी बताए। 

 

07:43 AM, 19-May-2026

स्वामी ने जीवन के उद्देश्य के बारे में समझाया

गोदरेज एग्रोवेट के चेयरपर्सन बर्जिस गोदरेज ने कृषि तकनीकः नई उड़ान, नए आयाम, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती और डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की साध्वी भगवती सरस्वती ने मानसिक शांति, जीवन के उद्देश्य के बारे में समझाया। 

07:27 AM, 19-May-2026

सीएम योगी ने प्रदेश की तरक्की और बढ़ते कद से दर्शकों को रूबरू कराया

सोमवार से लखनऊ के होटल सेंट्रम में शुरू हुए अमर उजाला संवाद के मंच पर पहले सत्र में धर्म, अध्यात्म, कला, रंगकर्म, स्वास्थ्य, खेल, सिनेमा, बिजनेस पर खुलकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की तरक्की और बढ़ते कद से दर्शकों को रूबरू कराया। मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने अपने चिरपरिचित अंदाज में गुदगुदाते हुए जीवन के गूढ़ रहस्य बताए।

07:12 AM, 19-May-2026

सेना के शौर्य, अध्यात्म व सिनेमा के किस्सों से यादगार बना पहला दिन

अमर उजाला संवाद के मंच पर सोमवार को पहले दिन जहां श्रोता धर्म-अध्यात्म, भक्ति के संगम में उतराते नजर आए। वहीं, दूसरी तरफ सिनेमा की चुलबुली बातों ने उन्हें जमकर हंसाया। प्रदेश की तरक्की की तस्वीर ने आंखों में चमक पैदा की तो ऑपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य और पराक्रम के किस्सों से उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। खेल व स्वास्थ्य पर भी चर्चा हुई।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *