Shahrukh khan’s emotional speech on Pahalgam attack, delhi bomb blast and 26/11 | दिल्ली ब्लास्ट- पहलगाम हमले पर शाहरुख का बयान: शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कहा- कोई पूछे क्या करते हो, सीना ठोक कर कहना, देश की रक्षा करता हूं
मनोरंजन

Shahrukh khan’s emotional speech on Pahalgam attack, delhi bomb blast and 26/11 | दिल्ली ब्लास्ट- पहलगाम हमले पर शाहरुख का बयान: शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कहा- कोई पूछे क्या करते हो, सीना ठोक कर कहना, देश की रक्षा करता हूं

Spread the love


7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान शनिवार को ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 का हिस्सा बने। ये कार्यक्रम मुंबई में आयोजित हुआ था। इस दौरान शाहरुख खान ने 26/11, पहलगाम आतंकी हमला और हाल ही में दिल्ली बम ब्लास्ट के शहीदों के लिए भावुक स्पीच दी और शांति का संदेश दिया है।

शाहरुख खान ने कहा, ’26/11, पहलगाम आतंकी हमला और हाल ही में हुए दिल्ली ब्लास्ट में अपने प्राणों की आहूति देने वाले बेगुनाह लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। और इन हमलों में शहादत पाने वाले हमारे वीर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सादर नमन।’

‘आज देश के बहादुर सिपाहियों और जवानों के लिए मुझे कहा गया ये चार लाइनें कहना, जो बहुत खूबसूरत हैं।’

QuoteImage

जब कोई तुमसे पूछे कि तुम क्या करते हो, तो सीना ठोक कर कहना ‘मैं देश की रक्षा करता हूं।’ पूछे अगर कोई ‘कितना कमा लेते हो?’ तो हल्के से मुस्कुराकर कहना ‘140 करोड़ लोगों की दुआएं कमा लेता हूं।’ और अगर मुड़कर फिर भी तुमसे पूछे ‘कभी डर नहीं लगता?’ तो आंख में आंख डालकर कहना ‘जो हम पर हमला करते हैं, उन्हें लगता है।’

QuoteImage

आगे शाहरुख खान ने कहा, ‘आज ग्लोबल पीस ऑनर्स के इस मौके पर मैं पूरे देश की तरफ से इन शहीदों के परिवार को भी सलाम करता हूं, उन मांओं को सलाम करना चाहता हूं, जिनकी कोख ने इन बहादुर बेटों को जन्म दिया। उनके पिता के जज्बे को सलाम करना चाहता हूं, उनके पार्टनर्स के हौसले को सलाम करना चाहता हूं, क्योंकि जंग में वो थे, लेकिन लड़ाई आपने भी लड़ी। वो भी बेहद हिम्मत और जांबाजी के साथ। आप सब को मेरा दिल से सलाम।’

‘इस देश के बारे में हमेशा कहा जाता है कि भारत कभी झुकता नहीं। हमें कोई रोक नहीं पाया है, हमें हरा नहीं पाया है। हमारे अमन को हमसे कोई छीन नहीं पाया है। क्योंकि जब तक इस देश के सुपरहीरो, वर्दी के लोग हमारी रक्षा कर रहे हैं, तब तक हमारे मुल्क से अमन और शांति को दूर करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।’

आखिर में शाहरुख ने कहा, ‘शांति एक खूबसूरत चीज है, सारी दुनिया दरअसल, इसी को खोजती है, इसे ही पाने की कोशिश में लगी रहती है। शांति ही है, जिसे सारे बड़े-बड़े लोग खोजते हैं, पाना चाहते हैं। शांति से ही विचार जागते हैं, बेहतर सोच जागती है, नए आइडियाज सोचे जाते हैं। चलिए हम सब मिलकर शांति की तरफ कदम बढ़ाएं। अपने आसपास जात-पात, भेदभाव, तेरा-मेरा भूलकर इंसानियत के रास्ते में चलें। ताकि हमारे वीरों की शहादत व्यर्थ न जाए। अगर हमारे बीच शांति होगी, कोई भी चीज भारत को नहीं हिला सकती। कोई भारत को हरा नहीं सकती।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *