Shilpa Shetty not celebrate Ganesh Chaturthi due to family bereavement | शिल्पा-राज इस साल नहीं मनाएंगे गणेश उत्सव: इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा- परिवार में निधन के कारण लिया फैसला
मनोरंजन

Shilpa Shetty not celebrate Ganesh Chaturthi due to family bereavement | शिल्पा-राज इस साल नहीं मनाएंगे गणेश उत्सव: इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा- परिवार में निधन के कारण लिया फैसला

Spread the love


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड इंडस्ट्री में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। शिल्पा शेट्टी भी हर साल बप्पा का भव्य स्वागत करती हैं, लेकिन इस बार वह गणेश उत्सव नहीं मनाएंगी। परिवार में किसी सदस्य का निधन हो गया है, जिस कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया, बहुत दुख के साथ हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि परिवार में किसी के निधन के कारण इस साल हम गणपति उत्सव नहीं मना पाएंगे। परंपरा के मुताबिक हम 13 दिनों का शोक मनाएंगे और इसलिए किसी भी धार्मिक उत्सव से दूर रहेंगे। आभार कुंद्रा परिवार। हालांकि, किसी सदस्य का निधन हुआ है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें, शिल्पा शेट्टी हर साल गाजे-बाजे के साथ बप्पा को घर लाती हैं और खूबसूरत झांकी सजाती हैं। अगले दिन वह पूरे विधि-विधान के साथ गणपति विसर्जन करती हैं। विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी जमकर नाचती हैं और खूब मस्ती करती हैं। इस दौरान वह पारंपरिक परिधान में भी नजर आती हैं।

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे शिल्पा-राज

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हाल ही में वृंदावन में गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी दान करने की बात कही थी। हालांकि, महाराज ने इससे इनकार कर दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा को काफी ट्रोल किया गया था।

जवाब में राज ने कहा था, ‘हम अजीब दुनिया में रहते हैं। जब कोई किसी की जान बचाने के लिए अपना एक हिस्सा देने का फैसला करता है, तो उसे पीआर स्टंट कहकर मजाक उड़ाया जाता है। अगर सहानुभूति एक स्टंट है, तो दुनिया इसे और देखे। अगर मानवता एक रणनीति है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपनाएं। मुझे मीडिया या ट्रोल्स के लगाए गए लेबल से परिभाषित नहीं किया जा सकता। मेरा पास्ट मेरे वर्तमान की चॉइसेज को खत्म नहीं करता। कम जज करो, आलोचना कम करो और प्यार ज्यादा करो। हो सकता है तुम भी किसी की जान बचा सको। राधे राधे।’

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *