Suicide Attack In Syria Church | सीरिया की चर्च में आत्मघाती हमला, 15 लोगों की दर्दनाक मौत
स्वास्थ्य

Suicide Attack In Syria Church | सीरिया की चर्च में आत्मघाती हमला, 15 लोगों की दर्दनाक मौत

Spread the love


Syria Church Attack: सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक चर्च के अंदर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बड़ी बात यह है कि यह हमला राजधानी के केंद्र में हुआ है, इसे सीरीआई शासन का सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

रॉयटर्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दमिश्क के ड्वैला इलाके में एक चर्च में इस हमले को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर खुद चर्च में घुसा था और तब वहां पर बड़ा विस्फोट हो गया।

कैसे हुआ यह आत्मघाती हमला?

अभी के लिए सीरिया के गृह मंत्रालय ने ऐसी जानकारी जरूर दी है कि इस आत्मघाती हमले के लिए आतंकी संगठन ISIS जिम्मेदार हो सकता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमलावर सबसे पहले चर्च में घुसा और फिर उसने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और उसके बाद खुद पर लगे विस्फोटक उड़ा दिए। हमले के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया और लोग इधर से उधर भागने लगे।

भयानक हैं तस्वीरें

इस हमले की कई दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां पर चर्चा को भारी नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के शव भी पड़े हुए हैं। अब यह कोई पहली बार नहीं है जब सीरिया में ऐसे आत्मघाती हमले हुए हों, पिछले कुछ सालों में लगातार किसी ना किसी आतंकी संगठन ने ऐसे कायराना हमलों को अंजाम दिया है। चिंता की बात यह है कि ऐसे हमलों का सबसे ज्यादा खामियाजा सीरिया की कायराना जनता को भुगतना पड़ता है।

सीरिया की सरकार ने क्या कहा?

इस हमले के बाद से सीरिया में एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल है, सीरिया के सूचना मंत्री डॉक्टर हमजा अल मुस्तफा ने जोर देकर बोला है कि किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा, स्पष्ट किया गया है कि सभी देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *