Tahawwur Hussain Rana News Live Updates: किसी भी वक्त भारत आएगा तहव्वुर राणा, एयरपोर्ट पर मौजूद स्पेशल कमांडो
ब्रेकिंग न्यूज़

Tahawwur Hussain Rana News Live Updates: किसी भी वक्त भारत आएगा तहव्वुर राणा, एयरपोर्ट पर मौजूद स्पेशल कमांडो

Spread the love


Mumbai Attack Accused, Tahawwur Rana Extradition Live Updates: तहव्वुर राणा भारत आने वाला है, दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं, स्पेशल कमांडो एयरपोर्ट से उसे सीधे एनआईए की कस्टडी में लेकर जाएंगे। फिर वहां से पटियाला कोर्ट में उसकी पेशी होनी है। अब कई सालों के संघर्ष के बाद तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है, उसका अमेरिका से सफल प्रत्यपर्ण हुआ है। मोदी सरकार इसे अपनी बड़ी कूटनीति जीत मान रही है, यह अलग बात है कि कांग्रेस का कहना है कि यूपीए सरकर के दौरान ही सारे जरूरी दस्तावेज दे दिए गए थे।

अब तहव्वुर राणा के जरिए जांच एजेंसी कई पहलुओं पर तफ्तीश करने वाली है। अभी तक तो पाकिस्तान ने 26/11 हमले के लिए अपनी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है, लेकिन राणा अब वहां भी अहम सूबत दे सकता है। इसके ऊपर पाकिस्तान में और कौन से आतंकी नेटवर्क हैं, भारत में और कहां पर हमले करने की तैयारी थी, ऐसे इनपुट भी राणा से ही मिलने वाले हैं। अब तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यपर्ण से जुड़े हर अपडेट यहां सबसे पहले जानें

Live Updates

Tahawwur Rana LIVE: मेट्रो का गेट नंबर 2 बंद

जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 सुरक्षा कारणों से अभी बंद कर दिया गया है। जब तक राणा का काफिला यहां से ना निकल जाए, मेट्रो गेट बंद रहने वाला है।

Tahawwur Rana LIVE: कैसे आगे बढ़ेगी जांच?

26/11 मुंबई आतंकी हमलों से संबंधित ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड NIA मामले में साक्ष्य का हिस्सा होने की संभावना है, जिसमें तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली को आरोपी बनाया गया है।

Tahawwur Rana LIVE: पीयूष गोयल ने क्या बोला?

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर कहा, “कांग्रेस की सरकार ने आरोपियों को सख़्त सजा दिलाने के लिए कुछ नहीं किया। कसाब जो पकड़ा गया था उसे भी बिरयानी खिलाते थे। आज हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है। जिन्होंने हमारे देश पर हमला किया था उन्हें हम भारत की ज़मीन पर, भारत के कानून से सजा दिलाएंगे

Tahawwur Rana LIVE: तहव्वुर राणा पर क्या आरोप?

तहव्वुर राणा को मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। उसने अपने दोस्त हेडली के साथ मिलकर कई जगहों की रेकी की गई थी, हमले की फंडिंग की थी और इसके ऊपर पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से भी संपर्क साधा था।

Tahawwur Rana LIVE: कौन से जेल में रखा जाएगा राणा?

दिल्ली के तिहाड़ जेल में तहव्वुर राणा को रखने की तैयारी है। वहां भी उसे सबसे सुरक्षित अंडा सेल में कैद किया जाएगा। खूंखार अपराधियों के लिए ही यह सेल तैयार हुआ है। इसकी फेंसिंग भी इलेक्ट्रिक होती है और इस पर बम का भी कोई असर नहीं होता।

Tahawwur Rana LIVE: राणा के लिए कितनी सुरक्षा

तहव्वुर राणा माक्समैन गाड़ी से एनआईए दफ्तर तक लाया जाएगा। यह गाड़ी काफी सुरक्षित मानी जाती है, पूरी तरह बुलेट प्रूफ है। वहां से फिर उसे कोर्ट में पेश किया जाना है।

Tahawwur Rana LIVE: इंडियन एयरस्पेस में पहुंचा विमान

तहव्वुर राणा का विमान इंडियन एयरस्पेस में पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि किसी भी वक्त पालम एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग होगी। स्पेशल कमांडों पहले से ही वहां मौजूद हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *