शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे मोहल्ला ककरा में खुशहाल की फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, पर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद दमकल यूनिट को सूचना दी गई। अग्निशमन अधिकारी डॉ.बीएन पटेल के नेतृत्व में टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फर्नीचर स्टोर में रखीं लकड़ियों में आग पर बमुश्किल काबू पाया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
Trending Videos
लगातार बढ़ रहीं आग लगने की घटनाएं
तेज हवा और गर्मी के कारण आगजनी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। अप्रैल के पहले हफ्ते में 56 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, पूरे मार्च भर में 52 ही घटनाएं हुईं थीं। खेतों में खड़ी गेहूं की पकी फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।
पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर बात करें तो वर्ष 2022 में आग की 543 घटनाएं हुईं थीं। वर्ष 2023 में 409 घटनाएं हुई थीं। पिछले साल वर्ष 2024 में 546 आग की घटनाएं हुईं थीं। वर्ष 2025 में जनवरी से अब तक काफी आग की घटनाएं हो चुकी हैं। मार्च माह में 30 दिन में 52 स्थानों पर आग लगी और अप्रैल माह में आठ दिन में ही 56 स्थानों पर आग की घटनाएं हुईं हैं।
Spread the love राम मंदिर के कर्मियों की सुविधा के लिए चेन्नई की महिला श्रद्धालु की ओर से दिए गए चार करोड़ रुपये के चेक का भुगतान नहीं हो सका। बैंक में चेक लगाए जाने के बाद संबंधित खाते में सिर्फ तीन रुपये होने की बात सामने आई है। इसके बाद बैंक की ओर से […]
Spread the love 02:54 AM, 29-Nov-2025 Bareilly News: सिटी में आज सिटी में आज और पढ़ें 02:54 AM, 29-Nov-2025 Bareilly News: भाई की हत्या में काट रहा था उम्रकैद, पैरोल पर छूटा तो 36 साल बाद चढ़ा हत्थे मुरादाबाद में मुस्लिम महिला से शादी कर बन गया अब्दुल रहीम, अब भेजा गया जेल और पढ़ें 02:54 […]