Tiger Shroff will be seen in a spiritual action thriller film. | स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में: ग्लोबल ऑडियंस के हिसाब से बनाई जाएगी फिल्म, नीरजा फेम डायरेक्टर राम माधवानी करेंगे डायरेक्ट
मनोरंजन

Tiger Shroff will be seen in a spiritual action thriller film. | स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में: ग्लोबल ऑडियंस के हिसाब से बनाई जाएगी फिल्म, नीरजा फेम डायरेक्टर राम माधवानी करेंगे डायरेक्ट

Spread the love


38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाइगर श्रॉफ फिल्म नीरजा के निर्देशक राम माधवानी और निर्माता महावीर जैन की स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर में लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस के हिसाब से बनाया जाएगा।

मेगा एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ इसमें बिल्कुल नए, कभी न देखे गए अवतार में दिखाई देंगे। राम माधवानी द्वारा निर्देशित और महावीर जैन फिल्म्स व राम माधवानी फिल्म्स द्वारा निर्मित यह एक स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर है, जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया।

सूत्रों का कहना है कि इसमें फिल्म में सिर्फ भारतीय डायस्पोरा तक ही नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने का पोटेंशियल है।

सूत्र ने आगे कहा- “टाइगर श्रॉफ इस महत्त्वाकांक्षी फिल्म के लिए व्यापक तैयारी करेंगे। फिल्म की शूटिंग 2026 की दूसरी तिमाही में शुरू होगी। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा जापान में शूट किया जाएगा। फिलहाल मेकर्स लीड एक्ट्रेस और एक दमदार विलेन की कास्टिंग को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।”

सूत्र ने यह भी बताया, “टाइगर श्रॉफ इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि यह उन्हें एक नई रोशनी में पेश करेगी। राम माधवानी और महावीर जैन भी इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत रोमांचित हैं; वे और उनकी टीम इस समय फिल्म के फर्स्ट लुक पर काम कर रहे हैं। जल्द ही इसका अनावरण और आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।”

फिल्ममेकर राम माधवानी को साल 2016 में आई उनकी फिल्म नीरजा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। साथ ही उन्होंने कार्तिक आर्यन अभिनीत धमाका और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई, एमी-नामांकित सीरीज आर्या (सुष्मिता सेन) बनाई है।

वहीं महावीर जैन ने साल 2022 में ‘ऊंचाई’ जैसी फिल्मों में राजश्री प्रोडक्शन्स के साथ काम किया है। महावीर जैन कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म नागजिला में करण जौहर और मृगदीप सिंह लांबा के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इंटरनेशनल थ्रिलर फिल्म व्हाइट, जिसमें विक्रांत मैसी लीड रोल में है और सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म ये प्रेम मोल लिया (आयुष्मान खुराना, शरवरी) में भी सहयोग किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *