खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में बुधवार रात करीब 10 बजे 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज आंधी और बारिश ने शहर से लेकर देहात तक भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। आंधी के कारण दो सौ से अधिक पेड़ गिर गए। 125 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। आंधी का सबसे ज्यादा असर शहर की बुनियादी सुविधाओं पर पड़ा। शाहजहांपुर सड़क पर स्थित भारत पेट्रोल पंप की छत उड़ गई।
2 of 6
बरातघर का गेट टूटा
– फोटो : अमर उजाला
बरातघर का गेट टूटा
पीलीभीत बाइपास पर पासपोर्ट कार्यालय के सामने लगा विज्ञापन बोर्ड भी झुक गया। पीलीभीत बाइपास पर एक बरातघर का गेट टूट गया और श्यामगंज में एक छत गिर गई। मलूकपुर इलाके में छत पर लगा सौर ऊर्जा पैनल भी उड़ गया। ट्यूलिप टावर के बाहर बिजली का पोल गिरा।
3 of 6
अवैद्यनाथ द्वार पर गिरा पेड़
– फोटो : संवाद
सेटेलाइट, लाल फाटक और अवैद्यनाथ द्वार पर भी कई पेड़ गिरे। सड़क पर पेड़ गिरने से सुरेश शर्मा नगर और रोहिलखंड चिकित्सा महाविद्यालय सड़क पर आवागमन बाधित रहा। इस दौरान एक ऑटो चालक घायल हो गया।
4 of 6
थाने में गिरा पेड़, सिपाही की बुलेट क्षतिग्रस्त
– फोटो : संवाद
शहर में एडीजी कार्यालय के बाहर सड़क पर पेड़ गिर गया। सीबीगंज थाने में भी पेड़ गिरने से एक सिपाही की बुलेट मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। पीलीभीत बाइपास, बदायूं सड़क और नैनीताल राजमार्ग सहित कई स्थानों पर यूनिपोल भी गिर गए।
5 of 6
आंधी के साथ बारिश हुई।
– फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रुहेलखंड क्षेत्र के लिए शनिवार तक तेज हवा के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे क्षेत्र के तापमान में कमी आने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 13 जून तक तेज हवाएं चलेंगी।
Spread the love उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों से धार्मिक प्रतीक उतरवाने की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि चेकिंग या फ्रिस्किंग के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा पहने गए धार्मिक-सांस्कृतिक चिन्ह, जैसे कलावा या मंगलसूत्र, हटवाने के निर्देश नहीं हैं। Trending Videos […]
Spread the love मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन को अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। डॉ. अमित देवगन कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल के लिए कुलपति पद पर रहेंगे। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं […]
Spread the love {“_id”:”68c8f3ce430b38083b0d1c40″,”slug”:”agra-news-drishyam-like-murder-father-kills-man-who-made-daughter-s-obscene-video-up-news-in-hindi-2025-09-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘मेरी बेटी का नहाते हुए वीडियो बनाया था…’, रिश्तेदार का कत्ल कर ड्रम में डालकर जलाया; 18 माह बाद खुलासा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} agra murder – फोटो : अमर उजाला विस्तार बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम की कहानी आगरा के मलपुरा में दोहराई गई। फिल्म में अजय देवगन […]