खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में बुधवार रात करीब 10 बजे 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज आंधी और बारिश ने शहर से लेकर देहात तक भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। आंधी के कारण दो सौ से अधिक पेड़ गिर गए। 125 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। आंधी का सबसे ज्यादा असर शहर की बुनियादी सुविधाओं पर पड़ा। शाहजहांपुर सड़क पर स्थित भारत पेट्रोल पंप की छत उड़ गई।
2 of 6
बरातघर का गेट टूटा
– फोटो : अमर उजाला
बरातघर का गेट टूटा
पीलीभीत बाइपास पर पासपोर्ट कार्यालय के सामने लगा विज्ञापन बोर्ड भी झुक गया। पीलीभीत बाइपास पर एक बरातघर का गेट टूट गया और श्यामगंज में एक छत गिर गई। मलूकपुर इलाके में छत पर लगा सौर ऊर्जा पैनल भी उड़ गया। ट्यूलिप टावर के बाहर बिजली का पोल गिरा।
3 of 6
अवैद्यनाथ द्वार पर गिरा पेड़
– फोटो : संवाद
सेटेलाइट, लाल फाटक और अवैद्यनाथ द्वार पर भी कई पेड़ गिरे। सड़क पर पेड़ गिरने से सुरेश शर्मा नगर और रोहिलखंड चिकित्सा महाविद्यालय सड़क पर आवागमन बाधित रहा। इस दौरान एक ऑटो चालक घायल हो गया।
4 of 6
थाने में गिरा पेड़, सिपाही की बुलेट क्षतिग्रस्त
– फोटो : संवाद
शहर में एडीजी कार्यालय के बाहर सड़क पर पेड़ गिर गया। सीबीगंज थाने में भी पेड़ गिरने से एक सिपाही की बुलेट मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। पीलीभीत बाइपास, बदायूं सड़क और नैनीताल राजमार्ग सहित कई स्थानों पर यूनिपोल भी गिर गए।
5 of 6
आंधी के साथ बारिश हुई।
– फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रुहेलखंड क्षेत्र के लिए शनिवार तक तेज हवा के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे क्षेत्र के तापमान में कमी आने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 13 जून तक तेज हवाएं चलेंगी।
Spread the love भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump दोनों की सुरक्षा दुनिया की सबसे हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्थाओं में गिनी जाती है। लेकिन जब बात उनकी कारों की आती है, तो कौन सी गाड़ी ज्यादा सुरक्षित है? जानिए पीएम मोदी की मेबैक गार्ड (Maybach Guard) और ट्रंप की द बीस्ट […]
Spread the love यूपी के बाराबंकी में मिथुन रावत हत्याकांड में नामजद आरोपियों के घरों पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। पुलिस की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने दुर्री पुरवा गांव पहुंचकर आरोपियों के अवैध रूप से बने मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात […]
Spread the love आगरा के कुसियापुर गांव की गलियों में बुधवार को सन्नाटा पसरा था। घरों से महिलाओं का करुण क्रंदन गूंज रहा था। 11 परिवार आंसुओं में डूबे हुए थे। किसी ने बेटा खो दिया तो किसी के घर का चिराग ही बुझ गया। किसी की मांग का सिंदूर उजड़ गया तो किसी के […]