मेरठ के बहसूमा थाना इलाके में युवक सुनील की सरे बाजार हत्या करने के बाद आरोपी प्रदीप धीमान ने भागते हुए वीडियो बनाकर धमकी दी। उसने कहा कि मुझे मौत की परवाह नहीं है, जो धोखा देगी उसका ऐसा ही अंजाम होगा। जिसने मुझे दुख दिया था। उसे अभी मारकर आया हूं। प्रशासन से नहीं डरता।
प्रशासन ने अगर धोखा देने वाली औरतों के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो ऐसे ही मरेंगी, ऐसे ही मरेंगी, और जिसने भी मेरे घर-परिवार वालों को परेशान किया। जिसकी बीवी धोखा दे मुझे बताओ मैं मारूंगा।
Trending Videos
2 of 12
मृतक सुनील के घर विलाप करती महिलाएं
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार मिनट का यह वीडियो हत्यारोपी प्रदीप ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सुनील के घर रह रही आरोपी की पत्नी को सुरक्षा में ले लिया है।
3 of 12
आरोपी प्रदीप
– फोटो : वीडियो ग्रैब
‘अभी मैं मार के आया हूं। तीन गोलियां मारी हैं’
सुनील की हत्या के बाद आरोपी बाइक लेकर भाग गया। बाइक चलाते हुए ही उसने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसमें कहा कि अभी मैं मार के आया हूं। तीन गोलियां मारी हैं। एक 12, एक 32 और एक 315 बोर की गोली मारी हैं।
4 of 12
बहसूमा रामराज में घटनास्थल पर एसपी देहात निरीक्षण करते हुए
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
‘मैंने जिन हथियार से हत्या की है, ये रहे’
मैं खुद जिम्मेदार हूं। मेरे घर-परिवार का कोई जिम्मेदार नहीं है। मेरा यार-दोस्त कोई जिम्मेदार नहीं है। उसने कमर में लगे तमंचे दिखाते हुए कहा कि मैंने जिन हथियार से हत्या की है, ये रहे। इन्हें नहर में फेंक दूंगा।
ठीक है भाई, वायरल कर दो मेरी वीडियो। बहसूमा थाने को पहुंचा दो, थाना फलावदा को पहुंचा दो, एसएसपी मेरठ को पहुंचा दो मेरी ये वीडियो। जो भागेगी न घर से, मुझे फोन करो, मैं अपने घर से बेदखल हूं। मैंने अपनी जमीन-जायदाद सब भाइयों के नाम कर रखी है।
Spread the love कस्बा पनवाड़ी के रहुनियापुरा में इंटरमीडिएट के छात्र ने आत्महत्या करने से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया। इसके बाद जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रहुनियापुरा निवासी राजमिस्री कालू अहिरवार का बेटा शिवम (19) पढ़ाई मेंं बेहद होशियार […]