UP: अलीगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा बुकी, ऐसे लगता था सट्टे वाला दाव
होम

UP: अलीगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा बुकी, ऐसे लगता था सट्टे वाला दाव

Spread the love


अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma

Updated Thu, 02 Apr 2026 12:44 PM IST

बुकी मोबाइल ऐप्स के जरिए हाईटेक तरीके से सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने उसके डिजिटल फुटप्रिंट्स और मोबाइल डेटा को कब्जे में ले लिया है, जिसमें कई बड़े लेन-देन के खुलासे हुए हैं।


Aligarh police arrested a big bookie

बुकी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

अलीगढ़ के थाना देहली गेट पुलिस ने आईपीएल सीजन के दौरान सट्टेबाजी के काले कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक की है।  पुलिस ने 1 अप्रैल की रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक कुख्यात बुकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नकदी और सट्टेबाजी के पुख्ता सबूत बरामद हुए हैं।


Trending Videos

जांच में सामने आया है कि बुकी मोबाइल ऐप्स के जरिए हाईटेक तरीके से सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने उसके डिजिटल फुटप्रिंट्स और मोबाइल डेटा को कब्जे में ले लिया है, जिसमें कई बड़े लेन-देन के खुलासे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आज जेल भेजा जा रहा है और इस गिरोह के अन्य नेटवर्क की तलाश जारी है।


आईपीएल में सट्टे को लेकर हमारी टीमें निगरानी में लगी हैं। किसी भी स्तर पर अवैध धंधा अगर कहीं हो रहा है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।-नीरज जादौन, एसएसपी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *