{“_id”:”67909e2b353eb9d0e0007891″,”slug”:”up-news-road-accident-in-aligarh-canter-collides-with-parked-truck-2025-01-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा… सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई कैंटर; चालक की मौत और एक घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ट्रक से टकराई कैंटर – फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अकराबाद में जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास मंगलवार की रात मवेशियों से भरी एक कैंटर गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर के चालक की मौत हो गई। जबकि क्लीनर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच गाड़ी की केबिन में फंसे लोगों को खिड़की काटकर बाहर निकाला है।
Trending Videos
मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के गांव मलिकपुर निवासी राजेश चौधरी भौगांव रुई की मंडी से कैंटर गाड़ी में पशु लादकर कासना ले जा रहा था। क्लीनर शादाब पुत्र इदरीस निवासी कासना ने बताया है कि रात समय करीब दस बजे जीटी रोड पर गांव लधौआ ओवरब्रिज के ऊपर एक ट्रक रोड पर खड़ा था।
ट्रक में कैंटर की पीछे से टक्कर हो गई। कैंटर गाड़ी का केबिन छतिग्रस्त हो गया। दबने से चालक राजेश चौधरी और क्लीनर शादाब घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने चालक और परिचालक को खिड़की काटकर बाहर निकाला। लेकिन तब तक चालक राजेश (45) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल क्लीनर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
मृतक चालक के परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने रोड से हटवा कर अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
Spread the love कल्याणपुर के केशवपुरम में हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉ. अनुष्का का हरियाणा के रोहतक जिले में सुराग लगा है। पुलिस की दो टीमों ने वहां डेरा डाल दिया है। उसकी आसपास के जिलों में भी तलाश की जा रही है। पुलिस डॉक्टर की बीडीएस डिग्री पर भी सवाल खड़े कर रही है। […]
Spread the love Ghar ghar Radha-Kanha: अमर उजाला द्वारा घर-घर कान्हा-राधा का आयोजन गुरुवार को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर होगा। इसके लिए पंजीकरण सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हो जाएंगे। Source link
Spread the love कासगंज जिले से जाहरवीर गोगाजी महाराज की जात करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की डबल डेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार की रात बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में पांच गांव के 11 लोगों की जान चली गई। वहीं, 52 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग […]