बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सारे कील-कांटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। पार्टी के प्रचार अभियान को धार देने के लिए आकाश जल्द दिल्ली में सोशल मीडिया की कोर टीम के साथ मंथन करेंगे।
इस बार अपने प्रचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद भी लेने की तैयारी है ताकि युवाओं को पार्टी के विचारों और मायावती के शासनकाल की उपलब्धियों को आसान तरीके से बताया जा सके।
ये भी पढ़ें – संपत्ति के झूठे प्रचार पर नपेंगे बिल्डर, यूपी रेरा की छमाही रिपोर्ट जारी करते हुए चेयरमैन ने चेताया
ये भी पढ़ें – अगस्त के पहले सप्ताह से फिर जोर पकड़ेगा मानसून, गुरुवार को पूरे प्रदेश में चली पुरवाई; जारी हुए पूर्वानुमान
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आकाश अपनी टीम को मजबूत करने की कवायद में जुटे हैं ताकि दिल्ली में हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद युवाओं तक पार्टी की पहुंच कायम की जा सके।
पार्टी बताएगी कि बसपा युवाओं के भविष्य को लेकर फ्रिकमंद है और अन्य दलों की तरह उन्हें भड़का कर कानूनी कार्रवाई के दायरे में आने से बचाती है। इसके जरिये खासकर आजाद समाज पार्टी की घेराबंदी की जाएगी जो बसपा के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।