UP: इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए लुटेरे, कंटेनर से लूट ले गए हेयर ऑयल से भरे डिब्बे
होम

UP: इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए लुटेरे, कंटेनर से लूट ले गए हेयर ऑयल से भरे डिब्बे

Spread the love


मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित वृंदावन कट पर इनकम टैक्स अधिकारी बताकर चोर एक कंटेनर को रुकवाकर तेल का डिब्बे लूट ले गए। चालक ने यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

Trending Videos



पुलिस के मुताबिक, हेयर ऑयल के डिब्बे लदा एक कंटेनर पश्चिम बंगाल से पंजाब जा रहा था। इसी दौरान वृंदावन कट के पास बुधवार रात 12 बजे पीछे से एक कार आई। कार सवार तीन लोगों ने कंटेनर को रुकवा लिया, इसके बाद खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बता सामान चेक करने लगे। इसके बाद एक डिब्बे निकाल लिया। मांट टोल पर आकर मिलने की बात कहकर भाग गए। डिब्बे की कीमत करीब दो हजार रुपये बताई जा रही है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *