UP: करोड़ों खर्च, फिर भी .यात्री सुविधाओं पर मनमानी के ताले; ईदगाह-राजा की मंडी स्टेशन का हाल तो देखिए
होम

UP: करोड़ों खर्च, फिर भी .यात्री सुविधाओं पर मनमानी के ताले; ईदगाह-राजा की मंडी स्टेशन का हाल तो देखिए

Spread the love


आगरा के ईदगाह और राजा की मंडी रेलवे स्टेशनों पर करोड़ों रुपये की लागत से विकसित की गई यात्री सुविधाएं जिम्मेदारों की मनमानी के ताले में कैद हैं। कुछ दिन पहले स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप (एसआईजी) ने निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा। शुक्रवार को दोनों स्टेशनों की पड़ताल की गई तो यात्री शौचालय, ठंडे पानी के लिए भटकते नजर आए। बैठने की उचित व्यवस्था भी नहीं थी।

ईदगाह स्टेशन पर बने पुरुष और महिला शौचालय बंद मिले। यात्री रामप्रवेश ने बताया कि उन्हें शौचालय पर ताला लगा मिला। स्टेशन पर सफाई व्यवस्था भी खराब दिखी और कुत्ते घूमते नजर आए। हाल ही में 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्टेशन का सौंदर्यीकरण कर नया प्रतीक्षालय, पेयजल और सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। इसके बावजूद ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

वहीं राजा की मंडी स्टेशन पर विश्राम कक्ष, दिव्यांग और सामान्य शौचालय बंद मिले। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर पर कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नजर आई। यात्री फर्श पर बैठे दिखाई दिए।

जारी किया जाएगा नोटिस

स्टेशनों के शौचालयों पर ताले लटके होने का कारण पूछते हुए नोटिस जारी किया जाएगा। यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। – संजय कुमार गौतम, जनसंपर्क अधिकारी, आगरा रेल मंडल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *