अलीगढ़ के अतरौली कस्बे में सुभाष चौक पर स्थित एक होटल पर देवी-देवताओं के नाम और चित्रों वाले कागजों का नैपकिन के रूप में हाथ पोछने के लिए इस्तेमाल करने पर बजरंग दल कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने होटल पर जमकर हंगामा किया। 14 अप्रैल रात हुई इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें शांत किया और रिपोर्ट दर्ज कर होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
यह मामला घंटाघर के निकट सुभाष चौक पर स्थित ख्वाजा होटल का है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 14 अप्रैल रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें सूचना मिली थी कि होटल पर हाथ पोछने के लिए जो कागज लटकाए गए हैं, उन पर भारत माता की आरती लिखी है और देवी-देवताओं के चित्र छपे हैं। यहां मीट और बिरयानी बनाई जाती है।
उन्होंने कुछ कागजों को हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी सौंपा है। बाद में पुलिस ने होटल से कागजों को हटवा दिया। गौरव शर्मा की तहरीर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और शांति भंग करने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है। हंगामा करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं में गौरव शर्मा के अलावा वैभव वार्ष्णेय, धर्मेंद्र, संस्कार गौड़, मोहन वर्मा, अभिषेक, जितेंद्र राजपूत आदि शामिल थे।
Spread the love इलाहाबाद हाईकोर्ट में गैंगस्टर मामले में इरफान सोलंकी की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने काउंटर एफिडेविट दाखिल किया। इरफान सोलंकी के वकीलों ने रिज्वांडर दाखिल करने के लिए समय की मांग की। मामले की अगली सुनवाई अब आठ मई को होगी। Source link
Spread the love 12:29 AM, 23-Feb-2026 Saharanpur News: होली मनाने के लिए आ रहे यात्री, रेलवे स्टेशन पर होने लगी भीड़ Passengers arriving to celebrate Holi, crowds gather at the railway station और पढ़ें 12:28 AM, 23-Feb-2026 Amethi News: संदिग्ध दशा में फंदे से लटका मिला युवक का शव dead body और पढ़ें 12:28 AM, […]
Spread the love बीबीडी थाने में तैनात सिपाही चालक राहुल कुमार शुक्ला ने आय से 91.04 फीसदी अधिक खर्च कर दिया। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि तय अवधि में सिपाही की आय करीब 36 लाख थी, जबकि उसने 68 लाख रुपये खर्च कर दिए। मूल […]