फिरोजाबाद के नगला सिंघी क्षेत्र में रविवार को जमीन के विवाद में पिता-पुत्र की हत्या बेरहमी से की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने इस तरह प्रहार किए थे कि पुत्र तो गिरने के बाद उठ भी नहीं पाया। जमीन पर अपना मुंह रगड़ते हुए प्राण त्याग दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों मृतकों के शरीर पर 12 प्राणघाती घाव मिले हैं।
गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव (50) और उनके बेटे नितिन (27) की खेत जोतने के दौरान आरोपियों ने फावड़े व अन्य उपकरणों से प्रहार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद जब दोनों का पोस्टमार्टम पैनल टीम द्वारा कराया गया तो पोस्टमार्टम करने वाली टीम के भी हाथ कांप गए।
Trending Videos
2 of 14
घटनास्थल से शवों को लेकर जाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पिता-पुत्र पर लगातार 12 से 14 प्रहार किए थे। जिसमें पिता की तो पहले ही मौत हो गई। पुत्र भी प्रहार होने के बाद जमीन से नहीं उठ सका। डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडेय ने घटना के दिन मौका मुआयना कर आरोपियों की गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
3 of 14
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधान व उनके पुत्र के हत्यारोपियों को शरण देने वाला गिरफ्तार
पूर्व प्रधान व उनके पुत्र की हत्या करने वालों को शरण देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व एक हत्यारोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं फरार अन्य हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस दविशें दे रही है। नगला सिंघी क्षेत्र के गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव उनके पुत्र नितिन यादव रविवार को गांव प्रेमपुर के निकट स्थित खेत को जोतने ट्रैक्टर लेकर पहुंचते थे।
4 of 14
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान जमीन की रंजिश के चलते गांव के ही हुब्बलाल यादव उसके भाई देवेंद्र यादव व हुब्बलाल के पांच पुत्रों ने मिलकर फावड़ा व अन्य धारदार हथियारों से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी थी। वहीं, बडे़ पुत्र रवि ने भागकर अपनी जान बचाई थी। एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा बनाई गई टीमों ने एक हत्यारोपी भोला उर्फ मोहनवीर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
5 of 14
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की इस दोहरे हत्याकांड के आरोपी देवेंद्र यादव के साले अरविंद कुमार निवासी गांव अतापुर थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद के घर हत्यारोपियों ने शरण ले रखी है। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने हत्यारोपियों को शरण देने वाले आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
Spread the love यूपी में आज से स्कूलों का समय बदल गया है। शुक्रवार को बदले हुए समय से बच्चे स्कूल पहुंचे। इसके पहले एक और दो अक्तूबर को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश था। Source link
Spread the love पापा ने कह दिया है कि टेंशन मत लो, नीट निकलता है तो ठीक है। मैं फिर भी इसका प्रयास करना चाहता हूं। अगर सफल होता हूं तो… आप लोग यह वीडियो देखेंगे। नीट की तैयारी कर रहे प्रताप विहार के ए-ब्लॉक निवासी छात्र ने ये आखिरी शब्द बोलने के बाद फंदा […]
Spread the love सादाबाद के गांव कूपा कलां में एक विवाहिता का शव 10 अप्रैल को फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। Source link