गोरखपुर के गीडा इलाके में बुलेट के साइलेंसर से तमंचे जैसी आवाज निकालने पर गाहासाड़ गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। रविवार शाम समझौता के लिए बैठक बुलाई, जिसमे दोनों पक्षों में बात नहीं बनी और ईंट पत्थर और कुल्हाड़ी से एक दूसरे पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पुलिस को भी ईंट पत्थर और कुल्हाड़ी दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के 22 दो पहिया और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हो गए।
गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने हल्का सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों से 22 लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इसमें त्रियुगी, प्रदीप, गिरजेश, शेषमणि, अनिरुद्ध, नौरंग, अभय, आशुतोष, शैलेंद्र , संदेश, अवधेश, राधेश्याम, दुर्गेश तथा मुन्ना आदि के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।
Trending Videos
2 of 5
गाड़ियों में की तोड़फोड़
– फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के सामने ही करने लगे झगड़ा
जानकारी के मुताबिक, गीडा क्षेत्र के गाहासाड़ में रविवार की सुबह एक युवक बुलेट चला रहा था, जिसके साइलेंसर से कट्टे की तरह तेज आवाज निकल रही थी। गांव के एक पक्ष के लोगों ने इसका विरोध जताया।देखते ही देखते दो पक्ष आमने सामने हो गए और सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों बच्चों को शांत करवाते हुए शाम को एक बैठक बुलाई गई। पुलिस की मौजूदगी में शाम के समय दोनों पक्षों में बातचीत हुई और समझौते पर बात भी बन गई थी। अचानक पुलिस के सामने ही किसी बात पर फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद ईंट पत्थर और कुल्हाड़ी से एक दूसरे पर हमला करने लगे।
3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : पुलिस
पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार सोमवार को जेल भिजवा दिया। इसमे गाहासाड़ के गिरदेश प्रसाद, आदेश प्रसाद, अंकित प्रसाद, अमित प्रसाद, दुर्गेश प्रसाद, अमित कुमार, छोटे लाल, संतकबीर नगर महुली मोलनापुर निवासी सुग्रीव, पीपीगंज डिहवा बुजुर्ग के विकास कुमार, शिवम, राहुल कुमार, पिपराइच के तुलसी देउर निवासी अमित का नाम शामिल है।
4 of 5
टूटी गाड़ियां
– फोटो : सोशल मीडिया
तीन थाने की पुलिस पहुंची तब भागे लोग
इसके बाद डायल 112 पर सूचना मिलने पर अधिक संख्या में तीन थाना गीडा, सहजनवां और हरपुर-बुदहट थाने की पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस की संख्या देखकर मारपीट व तोड़फोड़ कर रहे लोग भागने लगे। इस दौरान एक पक्ष से 14 और दूसरे पक्ष से आठ दो पहिया व चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। साथ ही घर में रखे कुलर, टीवी आदि सामानों को भी तोड़ दिया गया। घटना के बाद से ही गांव से अधिकतर पुरूष घर छोड़कर भाग गए हैं। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
5 of 5
बिखरे पड़े ईंट पत्थर
– फोटो : सोशल मीडिया
बुलेट की आवाज को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में 22 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
Spread the love उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सुल्तानपुर के सीडीओ अंकुर कौशिक को सीईओ, यूपीआरआरडीए बनाया गया है। देवरिया के सीडीओ प्रत्यूष पांडेय को विशेष सचिव समन्वय विभाग और अपर परियोजना समन्वयक यूपी डास्प की जिम्मेदारी दी गई है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
राजेश कुमार […]
Spread the love उत्तर प्रदेश में बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को फेंसिंग पर 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। Source link
Spread the love {“_id”:”68edf137f55ab5651c02a3c9″,”slug”:”murder-accused-lawyer-attacked-with-sharp-weapons-in-court-premises-in-pilibhit-2025-10-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीलीभीत में बड़ी वारदात: कोर्ट परिसर में अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला, दरोगा भी घायल; दो आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 12:17 PM IST पीलीभीत से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कोर्ट परिसर में हत्यारोपी अधिवक्ता […]