UP News: यूपी में सात आईएएस अफसरों के तबादले, अंकुर कौशिक बने यूपीआरआरडीए के सीईओ
होम

UP News: यूपी में सात आईएएस अफसरों के तबादले, अंकुर कौशिक बने यूपीआरआरडीए के सीईओ

Spread the love


उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सुल्तानपुर के सीडीओ अंकुर कौशिक को सीईओ, यूपीआरआरडीए बनाया गया है। देवरिया के सीडीओ प्रत्यूष पांडेय को विशेष सचिव समन्वय विभाग और अपर परियोजना समन्वयक यूपी डास्प की जिम्मेदारी दी गई है।

Trending Videos



राजेश कुमार सिंह सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को देवरिया का सीडीओ, विनय कुमार सिंह एडीएम (प्रशासन) बिजनौर को सीडीओ सुल्तानपुर, श्याम बहादुर सिंह उपाध्यक्ष मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को विशेष सचिव सिंचाई, लक्ष्मी एन. सीडीओ कानपुर देहात को उपाध्यक्ष मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और विधान जायसवाल परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को सीडीओ कानपुर देहात बनाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *