{“_id”:”694a1f6bc2d33bfff60035b0″,”slug”:”varanasi-weather-update-densest-fog-of-season-night-also-very-cold-and-road-not-visible-even-25-meters-ahead-2025-12-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi Weather: इस सीजन का सबसे घना कोहरा, रात भी सर्द रही, 25 मीटर आगे तक नहीं दिखी सड़क”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:20 AM IST
Varanasi Weather Update: वाराणसी जिले में ठंड का कहर जारी है। सोमवार को लगातार छठवां दिन बनारस में अति शीत दिवस घोषित किया गया। इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा और रात भी सर्द रही। वहीं कोहरे के चलते 25 मीटर आगे तक सड़क नहीं दिखी।
लोहता मार्ड पर छाया कोहरा – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi Weather News: इस सीजन का सबसे घना कोहरा सोमवार को छाया। सुबह 4 बजे से नौ बजे तक दृश्यता 25 मीटर से भी कम रही। सड़क पर आगे चलना मुश्किल हो गया। दूसरी तरफ, सोमवार इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। जो न्यूनतम तापमान रविवार को 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वह सोमवार को लुढ़क कर 8.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह तापमान सामान्य 8.5 डिग्री सेल्सियस कम है। 24 घंटे में ही तापमान 1.3 डिग्री नीचे आया है। 10 साल में आठवीं बार दिसंबर महीने में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। लगातार छठवें दिन काशी में अति शीत दिवस घोषित किया गया।
Trending Videos
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पूरे सप्ताह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। हालांकि जिले में कोई बड़ी चेतावनी नहीं जारी की गई है। अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। रविवार को यही तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस था।
Spread the love कानपुर के जनरलगंज से जगन्नाथ रथयात्रा निकलने से पहले ही शुक्रवार को सुबह 11 बजे साउंड सिस्टम हटाने की बात पर हंगामा हो गया। आयोजकों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। दिन भर धरना-प्रदर्शन और हंगामा होता रहा। आयोजकों ने थाना प्रभारी पर पनकी महंत से अभद्रता करने का आरोप लगाकर कार्रवाई […]
Spread the love मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी से ही खुद को खतरा बताते हुए एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी उसे लगातार परेशान कर रही है। एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में युवक ने बताया कि उसकी शादी […]
Spread the love {“_id”:”694b8a12232f174e830de60e”,”slug”:”municipal-corporation-sealed-house-from-due-to-unpaid-taxes-in-aligarh-couple-and-child-trapped-inside-house-2025-12-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”टैक्स के लिए घर में किया बंद: बच्चे समेत दंपती गिड़गिड़ाते रहे…कर बकाया होने पर निगम ने बाहर से सील कर दिया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} aligarh nagar nigam house tax – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स विस्तार सात साल का कामरान स्कूल जाने को तैयार था, मां उसके लिए नाश्ता बना […]