UP: मुरादाबाद में स्कूल संचालक को गोली मारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बेटे समेत सात लोगों पर केस
होम

UP: मुरादाबाद में स्कूल संचालक को गोली मारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बेटे समेत सात लोगों पर केस

Spread the love


भगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात करीब नौ बजे ट्रांसपोर्टर एवं स्कूल संचालक राजेश कुमार यादव को गोली मार दी गई। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन सिंह, उनके बेटे आकाश यादव समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

भगतपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि राजेश कुमार रविवार की रात अपने घर लौट रहे थे। निवाड़खास रोड पर मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन सिंह, उनके बेटे आकाश यादव और विशाल यादव, अमित यादव, राजेंद्र सिंह, सुनील यादव और दुष्यंत यादव ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी।

इसके बाद आरोपी मौके भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर राजेश के परिजन आ गए और वह घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। एसपी देहात कुंवर आकाशसिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना की वजह कॉलेज कमेटी को लेकर विवाद बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *