{“_id”:”67aafbf5e8a3a5c1ea0bbc4f”,”slug”:”child-even-after-eight-years-of-marriage-couldn-t-tolerate-such-taunts-committed-suicide-2025-02-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: शादी के आठ साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा, ससुराल में ऐसे ताने…बर्दाश्त न कर सकी; फंदे पर लटककर दे दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
death demo – फोटो : iStock
विस्तार
एटा के थाना अलीगंज में हिमांशु यादव निवासी चौहट्टा थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद ने बहनोई राहुल यादव सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बहन के कोई संतान न होने पर बहनोई ने सब लोगों के साथ मिलकर ताने मारते हुए प्रताड़ित किया। जिसकी वजह से उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
Trending Videos
हिमांशु यादव ने बताया कि बड़ी बहन सीमा का परमानंद और छोटी बहन रुचि का विवाह राहुल यादव निवासी विथरा से 2016 में किया था। सीमा के तीन संतान है और रुचि के पास कोई बालक नहीं है। कई बार इलाज भी कराया गया लेकिन संतान नहीं हुई। बहनोई राहुल व परिवार के अन्य लोग उसके साथ क्लेश करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई बार हमने राहुल व उनके परिवार वालों को समझाया लेकिन, यह लोग नहीं माने।
8 फरवरी को इन लोगों ने संतान न होने का ताना देकर रुचि को मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित कर दिया कि, उसने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसके लिए उकसाने में बहनोई राहुल, ससुर जोगेंद्र सिंह, सास लीला देवी, जेठ करन सिंह, रुस्तम और प्रवेश कुमार जिम्मेदार हैं। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
Spread the love लखनऊ में राजभवन के सामने 24 साल पहले विधायकों के धरने के दौरान बहेड़ी से सपा विधायक मंजूर अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार को आज तक हत्या की वजह तो क्या, यह तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोली सीने पर मारी गई थी या पीठ पर। […]
Spread the love 02:00 AM, 18-Dec-2025 Maharajganj News: गो-वंशो को असुविधा हुई तो संबंधित पर होगी सख्त कार्रवाई ठंड के दृष्टिगत गोवंशों के संरक्षण एवं उनकी समुचित देखभाल को लेकर जिलाधिकारी ने एक बड़ी पहल की है। और पढ़ें 02:00 AM, 18-Dec-2025 Sant Kabir Nagar News: कार्रवाई तमाम… मिलावटी पनीर के धंधेबाज बेलगाम जिले में […]
Spread the love मम्मी, पापा आपको पीट रहे हैं तो आप रातभर के लिए कहीं चली जाओ। पापा हम लोगों को थोड़े न मार देंगे। यह कहना था कौशल्या की बेटी कीर्ति का जब वह उसे लेने के लिए स्कूल पहुंची थी। बेटी की बात का भरोसा कर कौशल्या बच्चों को छोड़कर मायके चली गई […]