यूपी के बाराबंकी के गदिया के श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के चल रहे पाठ्यक्रमों को लेकर छात्रों का आक्रोश सोमवार को भड़क उठा। आक्रोशित छात्रों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा काटा। सुबह से ही शुरू हुए धरना प्रदर्शन व हंगामे के कारण परिसर में दिनभर अराजकता रही।
दोपहर में छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद किया तो संस्थान प्रबंधन के लोगों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में देर रात एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने डीएम आवास पर धरना प्रदर्शन भी किया।
Trending Videos
2 of 10
लाठियां बरसी तो सड़क पर गिरा युवक
– फोटो : वीडियो ग्रैब
करीब 24 लोग जख्मी हुए
इस दौरान मौजूद पुलिस ने हालात बेकाबू होते देख छात्रों को लाठी फटकार कर खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे नाराज कुछ छात्रों ने गदिया पुलिस चौकी पर पथराव कर शीशे इत्यादि तोड़ दिए, तो पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इसकी चपेट में आकर करीब 24 लोग जख्मी हो गए। इनमें से आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 of 10
यूनिवर्सिटी के बाहर गाड़ी की आड़ में युवक पर डंडे बरसाते पुलिसकर्मी
– फोटो : वीडियो ग्रैब
छात्रों का आरोप है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता न होने के बाद भी यहां एलएलबी, बीबीए एलएलबी व बीए एलएलबी में अवैध तरीके से प्रवेश लेकर कक्षाओं का संचालन हो रहा है। बीते कई दिनों से इस मामले पर यहां के छात्र आंदोलित हैं।
4 of 10
रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे एलएलबी के विद्यार्थीयों पर लाठीचार्ज करती पुलिस
– फोटो : पुलिस
नारेबाजी से हालात तनावपूर्ण
सोमवार सुबह छात्र यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ व आसपास के जिले के कुछ एबीवीपी कार्यकर्ता भी समर्थन में पहुंच गए। नारेबाजी से हालात तनावपूर्ण होने पर कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद करके आवागमन बंद कर दिया।
5 of 10
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा कर्मियों की छात्रों से भिड़ंत
पुलिस के अनुसार, इसे लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के कुछ लोगों व सुरक्षा कर्मियों की छात्रों से भिड़ंत गई। दोनों ओर से गेट बंद करवाने व खुलवाने को लेकर मारपीट शुरू होने से परिसर में अराजकता फैल गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी फटकार पड़ी।
Spread the love इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि हथियार की बरामदगी आरोपी को दोषी ठहराने के लिए अनिवार्य शर्त नहीं है। खासकर जब प्रत्यक्षदर्शी साक्ष्य उपलब्ध हों। यह टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने मृतक के पति और ननद की आजीवन कारावास की सजा… Source link
Spread the love कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे की करीबी महिला को कन्नौज के थाना ठठिया के एक गांव से रविवार को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार पीड़ित ने महिला के खिलाफ गालीगलौज, मुकदमे में फंसाने की धमकी व रंगदारी वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कांग्रेस नेता ने नौ अगस्त को […]