यूपी के बाराबंकी के गदिया के श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के चल रहे पाठ्यक्रमों को लेकर छात्रों का आक्रोश सोमवार को भड़क उठा। आक्रोशित छात्रों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा काटा। सुबह से ही शुरू हुए धरना प्रदर्शन व हंगामे के कारण परिसर में दिनभर अराजकता रही।
दोपहर में छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद किया तो संस्थान प्रबंधन के लोगों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में देर रात एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने डीएम आवास पर धरना प्रदर्शन भी किया।
Trending Videos
2 of 10
लाठियां बरसी तो सड़क पर गिरा युवक
– फोटो : वीडियो ग्रैब
करीब 24 लोग जख्मी हुए
इस दौरान मौजूद पुलिस ने हालात बेकाबू होते देख छात्रों को लाठी फटकार कर खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे नाराज कुछ छात्रों ने गदिया पुलिस चौकी पर पथराव कर शीशे इत्यादि तोड़ दिए, तो पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इसकी चपेट में आकर करीब 24 लोग जख्मी हो गए। इनमें से आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 of 10
यूनिवर्सिटी के बाहर गाड़ी की आड़ में युवक पर डंडे बरसाते पुलिसकर्मी
– फोटो : वीडियो ग्रैब
छात्रों का आरोप है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता न होने के बाद भी यहां एलएलबी, बीबीए एलएलबी व बीए एलएलबी में अवैध तरीके से प्रवेश लेकर कक्षाओं का संचालन हो रहा है। बीते कई दिनों से इस मामले पर यहां के छात्र आंदोलित हैं।
4 of 10
रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे एलएलबी के विद्यार्थीयों पर लाठीचार्ज करती पुलिस
– फोटो : पुलिस
नारेबाजी से हालात तनावपूर्ण
सोमवार सुबह छात्र यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ व आसपास के जिले के कुछ एबीवीपी कार्यकर्ता भी समर्थन में पहुंच गए। नारेबाजी से हालात तनावपूर्ण होने पर कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद करके आवागमन बंद कर दिया।
5 of 10
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा कर्मियों की छात्रों से भिड़ंत
पुलिस के अनुसार, इसे लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के कुछ लोगों व सुरक्षा कर्मियों की छात्रों से भिड़ंत गई। दोनों ओर से गेट बंद करवाने व खुलवाने को लेकर मारपीट शुरू होने से परिसर में अराजकता फैल गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी फटकार पड़ी।
Spread the love {“_id”:”679e664751ba8509320b3c74″,”slug”:”a-50-year-old-man-tried-to-rape-a-9-year-old-girl-in-agra-2025-02-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: 50 वर्षीय शख्स बना हैवान…9 वर्ष की बच्ची को झाड़ियों में खींच लिया, हाथ-पैर बांध दिए; साहस से बच सकी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} पुलिस की हवालात में आरोपी। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में शुक्रवार रात को रिश्तेदार के शादी समारोह में आई […]
Spread the love पनकी के लॉजिस्टिक पार्क से 3.92 करोड़ की निकिल प्लेटें लदे कंटेनर को चोरी करने के दो आरोपियों को शुक्रवार को पनकी पुलिस और हरियाणा की एसटीएफ ने रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर एक -एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा के हिसार जिले के बादशाहपुर […]
Spread the love कानपुर के चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ स्थित ईडी के जोनल मुख्यालय ने कानपुर पुलिस कमिश्नरी को पत्र लिखकर अब तक हुई जांच में सामने आए तथ्य, दस्तावेज और साक्ष्यों की जानकारी मांगी है। आरोपियों की […]